मेयर चुनाव: AAP बोली, 'बीजेपी का घिनौना चेहरा देश के सामने, सिर्फ सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा'

Delhi Mayor Election को लेकर हंगामा जारी है। सोमवार को भी चुनाव नहीं हो पाया, जिसको लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

Mayor
Photo Credit: AAP

दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया था, लेकिन अभी तक मेयर का चुनाव नहीं हो पाया है। सोमवार को भी चुनाव के लिए MCD हाउस की बैठक हुई, लेकिन बीजेपी और AAP सांसदों के बीच हंगामा हो गया। जिस वजह से सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और उपराज्यपाल पर हमला बोला है।

मामले में AAP प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी का घिनौना चेहरा देश के सामने आ गया है। इनकी पीठासीन अधिकारी कह रही हैं मनोनीत सदस्य भी वोट डालेंगे, जबकि संविधान के DMC एक्ट के आर्टिकल 243R, DMC एक्ट 3 में साफ लिखा है कि मनोनीत सदस्य वोट नहीं दे सकते हैं। कल को किसी राज्य में राज्यपाल दूसरी पार्टी का अस्थायी स्पीकर बना दें और वो किसी की भी सरकार बना दे? आज एल्डरमेन, कल LG और परसों मरे हुए पार्षदों का भी वोट डलवा दें? हंगामे से बचने के लिए हम संविधान में आग लगवा दें?

भारद्वाज ने आगे कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट इकलौती संस्था बची है जिसपर देश को विश्वास है। हालांकि केंद्र सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि न्यायपालिका को भी ध्वस्त कर दे, लेकिन एक छोटे से चुनाव में BJP की घिनौनी बेईमानी से संविधान को बचाने के लिए हमें सुप्रीम कोर्ट ही जाना पड़ेगा।

संजय सिंह ने कही ये बात
वहीं हंगामे के बाद AAP सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि लोकतंत्र, संविधान और DMC एक्ट का गला घोटते हुए, BJP ने फिर चुनाव नहीं होने दिया, क्योंकि मेयर के चुनाव में AAP के 151 वोट हैं, जबकि बीजेपी के पास सिर्फ 105 सदस्य हैं। पीठासीन अधिकारी कह रहीं कि एल्डरमैन भी वोट डालेंगे। इससे साफ होता है कि बीजेपी की मंशा चुनाव नहीं होने देने की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+