मायावती ने किया कोरोना वायरस वैक्सीन का स्वागत, पीएम मोदी से किया ये अनुरोध
लखनऊ। भारत में कोरोना के केस बढ़ने के साथ अब वैक्सीन का इंतजार खत्म हो गया है। डीजीसी ने रविवार को भारत बायोटेक की 'कोवैक्सीन' और सीरम इंस्टीट्यूट की 'कोविशील्ड' वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से किए गए इस ऐलान के बाद से राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। बसपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश कर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ट्वीट कर संक्रमण से बचाव के लिए स्वदेशी टीके का स्वागत किया और इसके लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी।

मायावती ने साथ ही केंद्र सरकार से देश में सभी स्वास्थ्यकर्मियों के साथ-साथ समाज के अति गरीब लोगों के लिए भी इस टीके की निशुल्क व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार से गरीबों के लिए टीकाकरण की तारीख तय करने की मांग की है। आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को अखिलेश यादव ने कहा था कि हम भाजपा की राजनीतिक वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। सपा की सरकार वैक्सीन मुफ्त लगवाएगी।
Recommended Video
शनिवार को अखिलेश यादव ने कहा कि हमें वैज्ञानिकों की दक्षता पर पूरा भरोसा है। मगर भाजपा की ताली-थाली वाली अवैज्ञानिक सोच व भाजपा सरकार की वैक्सीन लगवाने की उस चिकित्सा व्यवस्था पर भरोसा नहीं है, जो कोरोनाकाल में ठप्प-सी पड़ी रही है। हम भाजपा की राजनीतिक वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। सपा की सरकार वैक्सीन मुफ्त लगवाएगी।












Click it and Unblock the Notifications