मायावती ने कहा नमो को पीएम बनाने से रोकने के लिए लगा देंगी पूरी ताकत

मायावती ने कहा कि वो मोदी को पीएम बनने से रोकने के लिए पूरी ताकत लगा देंगी। मायावती ने तीसरे मोर्चे को भी कमजोर मोर्चा करार देते हुए कहा कि थर्ड फ्रेंट से देश को फायदा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोग मोदी को लेकर आशंकित हैं।
मोदी के खिलाफ बोलते हुए मायवती ने कहा कि यदि मोदी जीतते हैं तो इससे देश में सांप्रदायिक ताकतों को बल मिलेगा। वहीं संसद में भ्रष्टाचार रोधी छह लंबित विधेयकों के बारे में मायावती ने कहा कि हम विधेयकों का समर्थन करते हैं। ये विधेयक काफी पहले ही आ जाने चाहिए थे।












Click it and Unblock the Notifications