कुंवारी नहीं हैं मायावती, वर्जिनिटी टेस्‍ट करवा लें सब पता चल जाएगा

Mayawati to go for virginity test
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। इस बार का लोकसभा चुनाव में नेताओं ने लोकतंत्र की सारी मर्यादाओं को ताख पर रख दिया है। सियासत में बने रहने के लिये कोई किसी की पत्‍नी तो किसी की बेटी तो कोई किसी की बहन पर कीचड़ उछालने से भी पीछे नहीं हट रहा। हाल ही में बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बीच छिड़ी जुबानी जंग इसका सबसे ताजा उदाहरण है। हद तो उस वक्‍त पार हो गई जब मुलायम सिंह की सहयोगी लीलावती कुशवाहा ने मायावती को कौमार्य (वर्जिनिटी) परीक्षण कराने की नसीहत दे दी।

आपको बता दें कि लीलवती कुशवाहा यूपी महिला कल्‍याण निगम के अध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी निभा रही हैं। लीलावती ने कहा कि मायावती को अपना कौमार्य परीक्षण कराकर यह साबित करना चाहिए कि वे "श्रीमती" हैं या "कुंवारी। उल्‍लेखनीय है कि मुलायम ने हालही में माया पर हमला करते हुए कहा था कि मुझे पता नहीं मैं मायावती को श्रीमती कहूं या कुमारी? मुलायम की इस विवादित टिप्पणी के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने इस विवादित बताते हुए महिला विरोधी कहा था।

साथ ही उन्होंने कहा कि यह सबको पता है कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी को कितनी समय और सम्मान दिया था। लीलावती ने मुलायम सिंह के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने जो भी कहा, बिल्कुल ठीक कहा है। साथ ही कुशवाहा ने कहा कि पूरी दुनिया को पता है कि मायावती कुंवारी नहीं हैं। यदि उन्हें नेताजी का बयान इतना बुरा लगा है, तो अपना कौमार्य परीक्षण करवा के दुनिया को बता दें कि क्या सही है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+