मायावती ने फेर दिया मोदी के मंसूबों पर पानी

यह भी पढ़ें- चिदंबरम की चिंता
मायावती ने कहा कि चुनाव के दौरान जब किसी पार्टी को लगता है कि वो सरकार नहीं बना पाएगी तो वो दूसरे दलों के समर्थन की बात करने लगते हैं। बीजेपी ने शुरू में खुद अपने दम पर सरकार बनाने का दावा किया था, उन्हें किसी दल की जरूरत नहीं पड़ेगी ऐसा वो दावा ठोंकते थे।
जबकि मोदी ने अपने ताजा इंटरव्यू में कहा कि पूर्ण बहुमत न मिलने की दशा में एआईएडीएमके और बीएसपी का समर्थन भी लिया जा सकता है। इससे पता चलता है कि इस चुनाव में मोदी की कोई हवा नहीं है।
बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि भले ही ममता और जयाललिता मोदी को अपना समर्थन दे दें, लेकिन बीएसपी मोदी को सरकार बनाने के लिए कोई समर्थन नहीं देगी। मायावती ने अपील करते हुए कहा कि मैं अपने समर्थकों विशेषतौर पर मुस्लिमों से कहना चाहंगी कि बीजेपी नेताओं से प्रभावित न हो। वहीं मायावती ने काशी-रैली में जाने के लिए देर होने का कारण बताकर संवाददाताओं के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।












Click it and Unblock the Notifications