मायावती ने कमलनाथ सरकार को बताया 'फेल', कहा- मध्य प्रदेश में अभी भी हो रहा है शोषण

नई दिल्ली। बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि मध्य प्रदेश में जनता का शोषण जारी है और सूबे की कमलनाथ सरकार कानून व्यवस्था बहाल करने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी लेकिन कांग्रेस की नई सरकार के कामकाज से राज्य के लोग खुश नहीं हैं।

कमलनाथ सरकार में भी जारी है शोषण- मायावती

कमलनाथ सरकार में भी जारी है शोषण- मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती मध्य प्रदेश के दौरे पर थीं। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर वे तैयारियों का जायजा लेने पहुंची थी। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार के शुरुआती कामकाज से यहां की जनता संतुष्ट नहीं है। मायावती के इस बयान से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ये पहली बार नहीं है जब मायावती ने मध्य प्रदेश की सरकार पर निशाना साधा है। पहले भी बसपा और कांग्रेस में मंत्री पद को लेकर मतभेद सामने आए थे।

बीएसपी विधायक ने भी दी थी कांग्रेस को चेतावनी

बीएसपी विधायक ने भी दी थी कांग्रेस को चेतावनी

पथरिया सीट से बीएसपी विधायक रमाबाई अहिरवार ने पिछले दिनों कांग्रेस को चेतावनी थी। बसपा विधायक ने कहा था कि अगर उनको मंत्री नहीं बनाया गया तो मध्य प्रदेश के हालात कर्नाटक जैसे हो जाएंगे। गौरतलब है कि नवंबर 2018 में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस 114 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर सामने आई थी। जबकि बीजेपी के खाते में 109 सीटें आई थी।

कमलनाथ सरकार सरकार पर मायावती का निशाना

कमलनाथ सरकार सरकार पर मायावती का निशाना

उस वक्त बहुमत से दूर कांग्रेस को बीएसपी के 2 और समाजवादी पार्टी के 1 विधायक ने सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन दिया था। मायावती ने कांग्रेस को बिना किसी शर्त समर्थन देने का ऐलान किया था। हालांकि कांग्रेस और बसपा के बीच दूरियां और ज्यादा तब बढ़ गई थीं जब सपा के साथ गठबंधन के ऐलान के दौरान मायावती ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+