पीएम की पूंजीवादी नीति है रेल हादसे की वजह
मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रेल हादसे के लिए जमकर साधा निशाना, बोलीं पीएम की नीतियों की वजह से हुआ है यह सड़क हादसा
लखनऊ। कानपुर में हुए रेल हादसे पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने जमकर केंद्र पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक हादसे के लिए रेलमंत्री नहीं बल्कि प्रधानमंत्री की पूंजीवादी नीतियां और उनकी कार्यशैली जिम्मेदार है।

जानिए क्या है देश के सबसे बड़े एक्सप्रेस वे की खासियत
बुलेट ट्रेन में लगेंगे अरबों-खरबों रुपए
मायावती ने कहा कि बुलेट ट्रेन में अरबों-खरबों रुपए लगाने की जगह अगर रेल की पटरियों को ठीक करने में पैसा खर्च किया गया होता तो इस तरह के हादसे नहीं होते। यही नहीं उन्होंने नोटबंदी पर प्रधानमंत्री पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि बिना तैयारी के इस फैसले को लिया गया, जिसका खामियाजा देश के गरीबों को उठाना पड़ रहा है।
देश को मिलेगा सबसे लंबा एक्सप्रेस वे, 11 फाइटर प्लेन करेंगे लैंड
विपक्ष से बच रहे हैं पीएम
मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री बाहर हर जगह बोल रहे हैं लेकिन वह संसद में विपक्ष के सवाल से बचना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि दाल में कुछ नहीं बल्कि बहुत ज्यादा काला है।
मायावती ने कहा कि अगर कुछ गड़बड़ नहीं है तो पीएम को संसद में जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम को संसद से नहीं बचना चाहिए और उन्हें विपक्ष के सवालों को सुनना चाहिए।
जल्दबाजी में किया जा रहा है एक्सप्रेस वे का उद्घाटन
वहीं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मायावती ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब यूपी में मेरी सरकार थी तो नोएडा एक्सप्रेस वे में कुछ कमिया रह गई थी, उस वक्त मुझसे कहा गया था कि इसका उद्घाटन कर दूं जिसका मुझे काफी लाभ होगा।
मायावती ने कहा कि मैंने कहा था कि जबतक यह पूरी तरह से तैयार नहीं हो जाती मैं उसका उद्घाटन नहीं करुंगी। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ने उस हाइवे को बनाया लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद सपा सरकार के मुखिया ने इसका उद्घाटन किया था।
मायावती ने कहा कि आज जो आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पूरा तैयार नहीं है यह अधकच्चा है। सपा मुखिया और तमाम नेताओं को पता है कि वह दोबारा सरकार में आने वाले नहीं है इसलिए वह इसका जल्दबाजी में उद्घाटन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications