गुजरात में हिंसा पर मायावती का बड़ा बयान, कहा- जिन्होंने पीएम मोदी को जिताया, वही निशाने पर हैं

Recommended Video

    PM Modi पर Mayawati ने साधा निशाना, कहा जिस UP, Bihar ने Vote दिया उसे Gujarat से निकाला | वनइंडिया

    लखनऊ। गुजरात में बिहार, यूपी और एमपी के लोगों पर हमले के बाद देश की राजनीति गर्मा गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। हमले की घटनाओं और उत्तर भारतीयों के साथ हो रहे व्यवहार की निंदा करते हुए मायावती ने कहा कि यह दुखद है कि जिन लोगों ने मोदी को वोट देकर वाराणसी से जिताया, उन्हें गुजरात में निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है।

    Mayawati says people who voted and made Modi ji win from Varanasi are being targeted in Gujarat

    मायावती ने कहा कि, यह दुखद है कि जिन लोगों ने पीएम मोदी के लिए वोट करके उन्हें वाराणसी से जिताया, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। गुजरात में बीजेपी सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि इन हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को ट्वीट करते हुए इन घटनाओं को गलत बताया था।

    वहीं पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में भी उत्तर भारतीयों पर गुजरात में हो रही हिंसा को लेकर नाराजगी देखने को मिली। वाराणसी में नाराजगी जताने को लेकर 'गुजराती मोदी बनारस छोड़ो' के पोस्टर लगाए गए हैं। स्थानीय नेताओं व संगठनों ने भी इसे लेकर विरोध जताया है। मंगलवार को शहर की सड़कों पर लगाए गए पोस्‍टरों में गुजरातियों को वाराणसी से बाहर जाने की चेतावनी दी गई है।

    बता दें कि गुजरात से उत्तर भारतीयों के पलायन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वहां के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से बात की। गुजरात के मुख्यमंत्री ने योगी से कहा कि चिंता की कोई बात नहीं। मेरी सरकार सबके सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। तीन दिनों से उत्तर भारतीय समुदाय के लोगों के साथ कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। स्थानीय प्रशासन पर भरोसा रखें और उनसे सहयोग करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+