नोटबंदी से बर्बाद हो गया है मायावती का पैसा इसलिए बौखला गई हैं: स्वाति सिंह
बीजेपी से निष्कासित दयाशंकर की पत्नी और महिला बीजेपी की यूपी प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह ने नोटबंदी को लेकर मायावती पर निशाना साधा है।
लखनऊ। एक बार फिर से से बीजेपी निष्कासित दयाशंकर की पत्नी और महिला बीजेपी की यूपी प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह ने एक बार फिर से बीएसपी सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधा है और कहा है कि नोटबंदी के कारण मायावती का सारा पैसा बर्बाद हो गया है, वो टिकट बेच नहीं पा रही हैं और इसी वजह से बौखला गई हैं।
इसी के साथ ही स्वाति सिंह ने एक बार फिर से दोहराया है कि अगर बीजेपी चाहेगी तो मैं मायावती के खिलाफ चुनाव लड़ने को भी तैयार हूं। आपको बता दें कि मायावती इस समय नोटबंदी का पुरजोर विरोध कर रही हैं।
मायावती ने कहा है कि नोटबंदी का फैसला मोदी सरकार के लिए काफी घातक साबित होगा। सरकार खुद मुसीबत में फंस से बाहर निकलने के लिए प्रधानमंत्री रोज नई-नई तरकीब लेकर आ रहे हैं और रोज नए नए नियम बनाए जा रहे हैं।
बसपा अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि नोटबंदी के फैसले के बाद नोट वितरण के मामले में भी केंद्र की सरकार गैरभाजपाई राज्यों के साथ भेदभाव कर रही है। गैरभाजपाई राज्यों को पर्याप्त मात्रा में पैसा नहीं दिया जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications