माया लोभी मायावती करती हैं टिकटों की नीलामी: पासवान
लखनऊ। बुधवार को जिस तरह से यूपी में राजनैतिक पार्टियों में गर्मी का माहौल रहा उसे देखकर लगने लगा कि वाकई में अब उत्तर प्रदेश में सत्ता प्राप्ति के लिए सियासी दल कुछ भी कर सकने को तैयार हैं।
बसपा प्रमुख मायावती पर उनके पूर्व सहयोगी स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी का टिकट नीलाम करने का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद मायावती ने बिना किसी पूर्व सूचना के प्रेस-वार्ता करके स्वामी प्रसाद मौर्य पर ही सारा दोष मढ़ दिया।
इस कारण लंबे वक्त से शांत बैठे विरोधी दलों को भी मायावती पर निशाना साधने का मौका मिल गया।लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) अध्यक्ष राम विलास पासवान ने भी उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि वह हर चुनाव के पहले टिकट बंटवारे को एक बिजनेस में तब्दील कर देती हैं। मायावती ने दलितों के हित के लिए कभी काम नहीं किया है। उन्हें बस सत्ता चाहिए होती है।
वो माया लोभी हैं इसलिए चुनाव करीब आने पर उनके टिकट के दाम बढ़ जाते हैं। मायावती को कभी भी दलित ज्यादा पसंद नहीं रहे केवल पैसा पसंद रहा।













Click it and Unblock the Notifications