भाजपा देश में दंगे करवाना चाहती है-मायावती
नई दिल्ली। धर्मांतरण के मुद्दे पर सभी पार्टियों ने सराकर पर हमला बोलना शुरु कर दिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि धर्म परिवर्तन की आड़ में भाजपा देश का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन के पीछे सिर्फ भाजपा का हाथ है। भाजपा देश में दंगे भड़काना चाहती है।

मायावती ने आगरा में 200 मुसलमानों के हिंदु धर्म स्वीकारने पर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि लोगों को जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करने के लिए भाजपा मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल जैसे हिंदु कट्टरपंथी संगठनों पर पाबंदी लगानी चाहिए।
गौरतलब है कि आगरा में 200 मुसलमानों ने धर्म परिवर्तन किया है। वहीं बजरंग दल और आरएसएस पर इस तरह के धर्मांतरण कराने के आरोप लग रहे हैं। उधर इस मसले पर लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा हो रहा है। सरकार ने इस मुद्दे पर बहस की मांग को भी स्वीकार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications