मायावती बोलीं: SC/ST Act में कमियां छिपाने के लिए बसपा के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही भाजपा
मायावती बोलीं:
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायवती ने भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला बोला है। उन्होंने आज उत्तर प्रदेश स्थित लखनऊ में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि देश में भाजपा विरोधी लहर तैयार ही रही है। यूपी उपचुनाव में मिली हार को बीजेपी अपने नुकसान को आंक नहीं पाई है। एक विरोधी भाजपा पर्यावरण धीरे-धीरे देश में निर्माण कर रही है। मायावती ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम 1989, पर कहा कि इस एक्ट में अपनी गलतियों को छिपाने के लिए बसपा पर आरोप लगा रही है।

माया ने कहा कि भाजपा अधूरी जानकारी दे रही है। अपने कार्यकाल में एससी-एसटी एक्ट को कमजोर करने के आरोपों को माया ने खारिज करते कहा कि भाजपा जिन शासनादेशों के आधार पर बसपा को बदनाम करकर रही है, उनकी तुलना सुप्रीम कोर्ट के फैसला से करना सरासर गलत है।
बसपा शासनकाल में जारी किए गए शासनादेशों पर सफाई देते हुए मायावती ने कहा कि झूठे मामलों को जल्द से जल्द निपटाए जाने के आदेश दिए गए थे, बाद में वो आदेश भी वापस ले लिए गए। मायावती ने भारत बंद में हुई हिंसा का आरोप भाजपा पर लगाते हुए कहा कि हिंसा सिर्फ उन राज्यों में हुई है जहां भाजपा की सरकार है। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications