BSP नेता का बड़ा बयान, कहा-PM पद के लिए राहुल से बेहतर उम्मीदवार हैं मायावती
Recommended Video

नई दिल्ली। बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) के नेता सुधींद्र भदौरिया ने कहा कि पीएम पद के लिए उम्मीदवार के रूप में राहुल गांधी से बेहतर मायावती हैं। बसपा प्रवक्ता सुधींद्र भदौरिया ने एक टीवी न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में विपक्ष के प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना में लोग मायावती को ज्यादा पसंद करते हैं। भदौरिया ने ऐसे कई मौके गिनाए जब बीएसपी ने कांग्रेस का साथ दिया है लेकिन उन्होंने कहा कि कांग्रेस गठबंधन से दूर भागती रही है।

राहुल गांधी से ज्यादा अनुभव मायावती के पास
सुधींद्र भदौरिया ने कहा कि मायावती चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना में पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के रूप में मायावती का लंबा अनुभव रहा है। इसलिए लोग उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। बता दें कि अभी हाल ही में कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी कहा था कि मायावती प्रधानमंत्री के लायक हैं।

ओपी चौटाला भी मायावती के पक्ष में
कुछ दिन पहले, हरियाणा में एक बड़ी रैली में, भारतीय राष्ट्रीय लोक दल (आईएनएलडी) के अध्यक्ष ओपी चौटाला ने यह भी कहा था कि 2019 लोकसभा चुनाव में मायावती प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अकेले चुनाव लड़ने के फैसले पर भदौरिया ने कहा, बीएसपी हमेशा कांग्रेस के साथ काम करना चाहती थी, लेकिन उनके पास एक नैरो माइड और सामंति दृष्टिकोण है।

बीएसपी ने हर मोड़ पर दिया कांग्रेस का साथ
2017 में, कांग्रेस को भाजपा को सत्ता से मुक्त करने का अवसर मिला, हम उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक थे, लेकिन उन्होंने कोई रूचि नहीं दिखायी। फिर से 2018 कर्नाटक चुनावों में, कांग्रेस ने बसपा के साथ गठबंधन से इंकार कर दिया जिसके बाद भाजपा मजबूत हुई। वो तो हमारे नेता थे जो कि बीजेपी को बाहर रखने के लिए जेडी (S) के साथ गठबंधन कर किसी तरह से कांग्रेस को बचा लिया। भदौरिया ने कहा कि बीएसपी हमेशा से कांग्रेस की सहायता करती हुई आई है। यहां तक की उत्तराखंड में भी हमारे विधायकों ने हरिश रावत की सरकार को गिरने से बचाया था। इसके बाद भी कांग्रेस कभी भी गंठबंधन के लिए सीरियस नजर नहीं आई।
यह भी पढ़ें- मुंह से 'ठांय-ठांय' की आवाज निकालकर 'एनकाउंटर' करने वाले दरोगा को मिलेगा इनाम












Click it and Unblock the Notifications