नोटबंदी पर राष्ट्रपति पीएम को करें समन- मायावती
मायावती बोलीं राष्ट्रपति को नोटबंदी के मामले पर प्रधानमंत्री को समन करना चाहिए, प्रधानमंत्री सदन में आने से घबरा रहे हैं, दाल में बहुत कुछ काला है
नई दिल्ली। बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद राष्ट्रपति से गुजारिश की है कि वह प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर समन करें और उन्हें कहें कि आपके फैसले से जो विभिन्न समस्याएं हुई हैं उसे दूर करें।

नोटबंदी के बाद आया पहला सर्वे, जानिए क्या है मोदी सरकार का हाल
समस्याओं को दूर करें पीएम
मायावती ने कहा कि मैं समझती हूं कि राष्ट्रपति को इस मामले में सामने आना चाहिए और पीएम से नोटबंदी के चलते हो रही समस्याओं को दूर करने के लिए कहना चाहिए।
नोटबंदी: सरकार ने आज क्या-क्या किया नया ऐलान
घबरा रहे हैं पीएम
मायावती ने प्रधानमंत्री पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि वह सदन में आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। अगर उन्होंने अच्छा फैसला लिया है , जनहित में फैसला लिया है, भ्रष्टाचार और कालाधन के खिलाफ फैसला लिया है तो उन्हें सदन में आना चाहिए।
मायावती ने कहा कि पीएम को सदन में आना चाहिए और विपक्ष को सुनना चाहिए, लेकिन प्रधानमंत्री हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता और विपक्ष जवाब मांग रही है।
दाल में बहुत कुछ काला है
प्रधानमंत्री हाउस में आने की बजाए विभिन्न जगहों पर जवाब दे रहे हैं। अगर जनहित और नेक काम किया है तो पीएम घबरा क्यों रहे हैं, इस फैसले में थोड़ा नहीं बहुत कुछ काला है, गड़बड़ है इस मामले में।
पीएम का रवैया तानाशाही
मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ये जो तानाशाही रवैया अपनाया है वह ठीक नहीं है, ऐसे में मैं राष्ट्रपति से आग्रह करती हूं कि पीएम को समन करें और कहें कि आपके फैसले से जो विभिन्न समस्याएं हुई हैं उसे दूर करें।
अखिलेश सरकार पर भी बरसींं मायावती
वहीं केंद्र सरकार के साथ ही मायावती ने यूपी की सपा सरकार को भी आड़े हाथों लिया, उन्होंने कहा कि आबादी के हिसाब से सबसे बड़े प्रदेश यूपी को काफी मुश्किल हो रही है। अखिलेश व्यवस्था करने की बजाए लाठीचार्ज करा रहे हैं।
मायावती ने कहा कि सपा सरकार हरकत में आने की बजाए, जनता का साथ देने की बजाए केंद्र के दबाव में है। सपा सरकार को भी इस मामले में देखना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications