मायावती ने कहा नंबर ONE बनने के लिए बीजेपी ने किया मीडिया का इस्‍तेमाल

mayawati
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने तीखी टिप्‍पणी करते हुए कहा है कि नरेंद्र मोदी के रोड शो में वाराणसी के लोग बहुत कम थे। वाराणसी की जनता को गुमराह किए जाने के लिए रोड शो में अन्‍य राज्‍यों से लाग बुलाए गए थे। मायावती ने बिफरते हुए यह भी कहा कि भाजपा ने 'नंबर वन' की चाहत में मीडिया का भी गलत तरीके से इस्‍तेमाल किया है। मायावती ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी यदि कांग्रेस के इतने खिलाफ हैं तो उन्‍हें वाराणसी से नहीं बल्कि अमेठी से या फिर रायबरेली से खड़ा होना चाहिए था।

मायावती ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि मीडिया को गलत तरीके से इस्‍तेमाल करना सबसे बड़ा अपराध है। उन्‍होंने कहा कि मोदी का रोड शो सिर्फ एक दिखावा मात्र था। जिसमें ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग अन्‍य राज्‍यों व जिलों से आए हुए थे। मोदी के रोड शो ने हकीकत में मोदी का असली चेहरा दिखाया है। उन्‍होंने कहा कि आम जनों के सामने अपने असली मुखैटे को छिपाने के लिए मोदी समेत भाजपा और आरएसएस ने मीडिया का गलत तरीके से इस्‍तेमाल किया है।

मायावती ने चुनाव आयोग से सिफारिश करते हुए नरेंद्र मोदी के कराड शो की शिकायत करने का भी ऐलान किया है। उन्‍होंने कहा कि चुनाव के दौरान गलत तरीके से शक्ति प्रदर्शन और रोड शो करना संवैधानिक नहीं है। उन्‍होंने यह भी कहा कि भाजपा और सपा आपस में मिली हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+