पति को लेकर कही गलत बात तो भड़की क्रिकेटर की बोल्ड पत्नी, माफी मंगवा कर छोड़ा

नई दिल्ली। जानी-मानी स्पोर्ट्स एंकर मयंती लेंगर ने एक ट्विटर यूजर को जमकर लताड़ लगा दी। इस ट्विटर यूजर ने लेंगर के फर्जी अकाउंट से उनके पति स्टुअर्ट बिन्नी को लेकर किए ट्वीट में टैग करने को लेकर इस यूजर को लताड़ लगाई। इतना ही नहीं जब यूजर को अपनी गलती का अहसास हुआ तो लेंगर से माफी मांगी। मयंती और क्रिकेटर स्टुअर्ट ने 2012 में शादी की थी। स्टुअर्ट पूर्व चयनकर्ता रोजर बिन्नी के बेटे हैं।

ये है पूरा मामला

ये है पूरा मामला

शनिवार को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम की घोषणा की गई है। टीम में पुराने खिलाड़ी युवराज सिंह, सुरेश रैना, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा और केएल राहुल को टीम में शामिल नहीं करने पर लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं आईं। मयंती लेंगर के फर्जी अकाउंट से भी एक ट्वीट किया गया कि भारतीय टीम का सिलेक्शन काफी अच्छा है। अश्विन यूजलेस खिलाड़ी हैं और उन्हें टीम में जगह नहीं देना सिलेक्टर्स का सही फैसला है।

लेंगर ने लिया आड़े हाथों

लेंगर ने लिया आड़े हाथों

ये ट्वीट मयंती के फर्जी अकाउंट से किया गया था लेकिन इसका ध्यान किए बिना ही यूजर्स ने उन्हें भला बुरा कहना शुरु कर दिया। कई यूजर ने उनके पति स्टुअर्ट बिन्नी का मजाक बनाना शुरू कर दिया, कुछ ने खराब शब्दों का भी सहारा लिया। इस पर मयंती लेंगर ने यूजर को ट्वीट कर हड़काते हुए कहा कि जो ट्वीट मैंने किया ही नहीं प्लीज उसके लिए मुझे टैग मत किया करो। तुम्‍हें ओरिजनल और फेक आईडी में समझ नहीं आता क्या? इसके बाद यूजर ने अपनी गलती मानते हुए उनसे मांफी मांगी। मयंती लेंगर ने भी उन्हें माफ करते हुए ट्वीट किया।

सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हैं मयंती

सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हैं मयंती

मयंती लेंगर सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। स्टुअर्ट बिन्नी की करियर बहुत अच्छा नहीं रहा है, इसको लेकर अक्सर लेंगर का मजाक सोशल मीडिया पर उड़ाया जाता है। कई दफा उनकी ड्रेस को लेकर भी ट्विटर पर उनको निशाना बनाया जाता रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+