मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का लखनऊ में निधन
नई दिल्ली। आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ कल्बे सादिक का निधन हो गया है। कुछ दिन पहले सांस लेने में दिक्कत आने के बाद उन्हें लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां आज देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें निमोनिया के साथ यूटीआई और सेप्टिक शॉक की समस्या थी जिसके चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। मौलाना कल्बे सादिक के निधन की सूचना उनके बेटे सिब्तैन नूरी ने दी।
Recommended Video

मौलाना कल्बे सादिक के पिता मौलाना कल्बे हुसैन और उनके भाई मौलाना कल्बे आबिद मुस्लिम समुदाय में एक मजबूत पकड़ रखते थे। मौलाना कल्बे सादिक की प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ से हुई। उन्होंने आगे की पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) से की। उन्होंने अरबी में पीएचडी भी की।
मौलाना कल्बे सादिक दुनिया भर में अपनी उदारवादी छवि के लिए जाने जाते थे। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मौलाना सादिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतृप्त परिवारवालों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मौलाना कल्बे सादिक दुनिया भर में अपनी उदारवादी छवि के लिए जाने जाते थे।












Click it and Unblock the Notifications