मथुरा हिंसा के बाद डीएम और एसएसपी का किया गया ट्रांसफर
लखनऊ। मथुरा हिंसा में आखिरकार अखिलेश यादव ने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए बड़ा कदम उठाया है। मथुरा के डीएम और एसएसपी का ट्रांसफर कर दिया गया है। अखिलेश यादव ने दोनों ही अधिकारियों को मथुरा से ट्रांसफर का आदेश जारी किया है।
राजनाथ सिंह बोले होनी चाहिए मथुरा हिंसा की सीबीआई जांच

मथुरा हिंसा में डीएम राजेश मीणा और एसएसपी राकेश कुमार पर कई सवाल उठ रहे थे। दोनों ही अधिकारियों पर राजनैतिक दबाव में काम करने का आरोप लगा था। यही नहीं दोनों पर रामबृक्ष के खिलाफ उचित कार्यवाही नहीं करने का भी आरोप था।
नये आदेश के बाद निखिल शुक्ला को मथुरा का नया डीएम बनाया गया है जबकि बबलू कुमार को एसएसपी पद का जिम्मा सौंपा गया है। अब देखने वाली बात यह होगी की नयी नियुक्तियों के बाद जवाहर बाग हिंसा की जांच किस ओर करवट लेती है।
धर्म की आंड़ में और सत्ता की छांव में मथुरा में चल रहा था कब्जे का खेल
गौरतलब है कि जवाहर भवन में अवैध कब्जे को हटाने के लिए गयी पुलिस की टीम पर रामबृक्ष यादव के समर्थको ने हमला बोल दिया था। जिसमें एसपी और एसएचओ की मृत्यु हो गयी थी। इस हिंसा में कुल 28 लोगों की मौत हुई जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए।












Click it and Unblock the Notifications