एक क्लिक में ऑनलाइन दर्ज होगी थाने में रिपोर्ट

मथुरा जनपद में इसके लिए संसाधन उपलब्ध कराने के साथ 300 पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। 15 अप्रैल से जिले के थानों को इस सिस्टम से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस बारे में एएसपी अजयपाल शर्मा ने बताया कि सीसीटीएनएस के जरिए पीड़ित व्यक्ति जहां से चाहें वहां से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। रिपोर्ट पर क्या प्रगति हुई, यह भी पता चल जाएगा।
जल्द ही नेशनल इनफॉरमेशन सिस्टम (एनआइसी) के इंजीनियर पुलिस कार्यालयों का भी दौरा करने जा रहे हैं। सीसीटीएनएस में एक सॉफ्टवेयर ऐसा भी डाला जाएगा, जो भाषा परिवर्तन का काम करेगा। जैसे कोई मलयालम में प्रार्थना पत्र देता है तो उसे यहां हिंदी में परिवर्तित करके पढ़ा जा सकेगा।
इसके अलावा इस सॉफ्टवेयर की खास बात यह है कि अधिकृत अधिकारी तथ्य फीड तो कर सकेंगे, मगर डिलीट नहीं कर सकेंगे। इस व्यवस्था से शिकायतकताओं की भीड़, फाइलों के अंबार, अपराधियों का रिकॉर्ड आदि से छुटकारा मिल जाएगा। एनआईसी वर्ष 2003 से ही पुलिसिंग का डाटा फीड कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications