मुरथल के ढाबों में 75 लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद ट्रेसिंग का मेगा अभियान शुरू
नई दिल्ली। सोनीपत के मुरथल में मशहूर ढाबा अमरीक सुखदेव में एक साथ 65 कर्मचारियों को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सोनीपत प्रशासन ने ट्रेसिंग का बड़ा अभियान शुरू किया है। सोनीपत जिला प्रशासन ने आज यहां बड़ा ट्रेसिंग अभियान चलाया। सोनीपत के डेप्युटी कमिश्नर श्याम लाल पुनिया ने कहा कि अब रेस्टोरेंट और ढाबे पर भी सैंपलिंग लेने का अभियान शूरू कर दिया है। डेप्युटी कमिश्नर ने कहा कि कोरोना के चलते सभी खाने-पीने वाली जगहों को पहले से ही निर्देश दिया गया है कि वह अपने यहां आने वालों के रिकॉर्ड का रजिस्टर बनाएं और लोगों की जानकारी को दर्ज करें। इसके आधार पर हम कोशिश कर रहे हैं कि पिछले दिनों में इन ढाबों पर जो भी लोग आए हैं उनकी ट्रेसिंग की जा सके।

बता दें कि लजीज पराठों और खाने के लिए प्रसिद्ध मुरथल के सुखदेव ढाबे के 65 कर्मचारी कोरोना पॉजिटव मिले थे। वहीं गरम-धरम ढाबे पर 10 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इन दोनों ढाबों को अगले आदेश तक सील कर दिया गया है। इन सभी कर्मचारियों का आरटी पीसीआर टेस्ट किया गया था। मुरथल में अमरीक सुखदेव ढाबा हरियाणा, पंजाब और दिल्ली को जोड़ने वाले राजमार्ग के साथ स्थित है। इस रूट के यात्रियों के लिए यह एक पसंदीदा खाने की जगह। दिल्ली और आसपास से लोग स्पेशल पराठे खाने के लिए आते हैं। ढाबे पर सैनिटाइजर, मास्क व ढाबे को समय-समय पर सैनिटाइज करने के सभी मापदंड बरते जा रहे थे लेकिन इसके बाद भी इतने कर्मचारी संक्रमित हो गए।
वहीं होटल संचालक ने बताया कि, जो कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं उनमें किसी को भी कोई लक्षण नहीं है। कोई लक्षण नहीं होने के कारण सभी को उनके घरों में क्वारंटाइन कर दिया गया है। ढाबे के संचालक ने बताया कि एहतियात के तौर पर ढाबे को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है और उसे सैनिटाइज किया जा रहा है। अब ढाबे पर खाना खाकर गए लोग भी टेंशन में आ गए हैं। सुखदेव ढाबे पर इतने कर्मचारी संक्रमित मिलने के बाद दूसरे ढाबा संचालक भी टेस्ट करवाने के लिए आगे आ रहे हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications