केजरीवाल को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगायी रोक
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ओर एलजी नजीब जंग के बीच के विवाद बाद सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल सरकार को बड़ा झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाते हुए दिल्ली सरकार को नोटिस भेज दिया है। कोर्ट ने दिल्ली सरकार को नोटिस का जवाब देने के लिए तीन हफ्ते का समय दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के उस फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है जिसमें कोर्ट ने एंटी करप्शन ब्यूरो को दिल्ली के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने का इजाजत दी थी।
जस्टिस एके सीकरी और यूय ललित की बेंच ने अपने फैसले में कहा कि गृह मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मामले में हाई कोर्ट की टिप्पणी को अन्वीक्षात्मक बताते हुए कहा इसे माना जाना अनिवार्य नहीं है। कोर्ट ने केंद्र के नोटिफिकेशन के खिलाफ हाईकोर्ट की टिप्पणी को आधारहीन करार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications