आंध्र प्रदेश: विशाखापत्तनम में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सोमवार देर रात एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जेएन फार्मा सिटी के रामके सोलवेंट बिल्डिंग में आग लगी है। एक के बाद कई धमाकों की आवाज बिल्डिंग से आने की बात आसपास के लोगों ने कही है, जिसके बाद लपटे उठने लगीं। दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ने कहा है कि हादसे में किसी की जान नहीं गई है। इंडिस्ट्रियल यूनिट में जिस समय ये आग लगी, उस समय सिर्फ चार ही लोग मौजूद थे। आग लगने के बाद चारों बाहर आने में कामयाब रहे। पुलिस ने कहा है कि आग पर काबू पाने के लिए कोशिशें की ज रही हैं।


गोल्ड स्मगलिंग केस: केरल सीएम बोले- मेरा कार्यालय भी जांच के दायरे में आए तो बेधड़क जांच करे NIA












Click it and Unblock the Notifications