कोलकाता में मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 7 लोगों की मौत
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आग की एक घटना में 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, कोलकाता में स्ट्रैंड रोड पर स्थिति एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग की 13वीं मंजिल पर ये आग लगी है। आग इतनी भीषण बताई जा रही है कि काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग बुझाने का काम अभी भी जारी है। अभी इस हादसे में 6 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है।

West Bengal: Fire breaks out on the 13th floor of a multi- storey building at Strand road in Kolkata. 8 fire tenders reach the spot. More details awaited pic.twitter.com/DLzrmBZDkF
— ANI (@ANI) March 8, 2021
बिल्डिंग के आसपास ट्रैफिक रोका गया
मौके पर राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री फायर ब्रिगेड के अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर बिल्डिंग के नजदीक वाली रोड पर ट्रैफिक की आवाजाही को रोक दिया गया है। साथ ही बताया जा रहा है कि इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। राज्य सरकार की तरफ से अधिकारियों ने बताया है कि आग को बुझाने में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
Fire has broken out on the 13th floor. No injuries or casualties have been reported yet. We are facing a little issue as there is less space, making it difficult to put our ladders in place. We are working: Sujit Bose, MIC Fire and Emergency Services, Government of West Bengal pic.twitter.com/nX4dbYgsAR
— ANI (@ANI) March 8, 2021
जानकारी के मुताबिक, आग की ये घटना शाम साढ़े तीन बजे के करीब की है।












Click it and Unblock the Notifications