Tamil Nadu में पटाखा बनाने वाली फैक्‍ट्री में धमाका, 16 लोगों की मौत, कई लोग हुए घायल

Tamil Nadu explosion in Firecracker factory तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी गांव में रविवार (19 अप्रैल) को एक पटाखा बनाने वाली फैक्‍ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 16 लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि छह अन्य घायल हो गए हैं।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर के समय हुई जब मजदूर 'फैंसी' पटाखों की लड़ियां जोड़ने का काम कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह इकाई गोविंदनल्लूर निवासी मुथु माणिक्कम की बताई जा रही है।

Tamil Nadu

विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई, जिसके बाद आपातकालीन दल तुरंत बचाव अभियान के लिए मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल विरुधुनगर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका फिलहाल इलाज चल रहा है।

कई घायलों की हालत नाजुक

अधिकारियों ने इस हादसे पर चिंता व्यक्त की है और आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है। अस्पताल में भर्ती कराए गए कुछ घायलों की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिस पर डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी रख रही है।

तमिलनाडु सीएम ने शोक जताया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने जिलाधिकारी को राहत एवं बचाव कार्य और घायलों के उपचार हेतु निर्देश दिए। स्टालिन ने कहा, "विरुधुनगर जिले के कट्टापट्टि में पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में कई लोगों की मौत की दुखद खबर से मन अत्यंत व्यथित है। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।"

सीएम ने कहा, "मैंने मंत्रियों के.के.एस.एस.आर. रामचंद्रन और थंगम तेन्नारासु से तुरंत घटनास्थल पहुंचकर बचाव कार्यों की निगरानी व प्रभावित परिवारों को सांत्वना देने की गुजारिश की है । जिलाधिकारी को भी सभी आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।"

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा! पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट से 18 लोगों की मौत, कई घायल
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा! पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट से 18 लोगों की मौत, कई घायल

13 अप्रैल को मदाथुपट्टी में पटाखा फैक्‍ट्री में हुआ था धमाका

यह विरुधुनगर जिले में हाल ही में दूसरी ऐसी घटना है। 13 अप्रैल को इसी जिले के सत्तूर के पास मदाथुपट्टी स्थित एक्सेल आतिशबाजी फैक्ट्री में भी एक बड़ा धमाका हुआ था, जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।

Tamil Nadu Election: थलपति जीतेंगे या हारेंगे? क्‍या DMK से छिन जाएगी तमिलनाडु की सत्‍ता,आया नया Opinion Poll
Tamil Nadu Election: थलपति जीतेंगे या हारेंगे? क्‍या DMK से छिन जाएगी तमिलनाडु की सत्‍ता,आया नया Opinion Poll
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+