नेपाल में भूकंप के तेज झटके, पूरा उत्तर भारत थर्राया, 5 मिनट में दूसरी बार हिली धरती
नयी दिल्ली। दिल्ली, बिहार, यूपी समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बिहार में भूकंप के तेज महसूस किए गए। लगभग 2 मिनट तक लोगों ने ये झटके महसूस किए। लोग डर कर घरों से बाहर निकल आएं।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके काफी तेज थे। दिल्ली, रांची, जयपुर, पटना, गुवाहाटी, लखनऊ, कोलकाता, असम सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में करीब 2 मिनट तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.4 थी।
नेपाल की राजधानी काठमांडू ने 85 किमी दूर पोखरन के पास भूकंप का केंद्र रहा। भूकंप की तीव्रता अधिक हाने के कारण भारी नुकसान की बातें सामने आ रही है। कई घर टूट गए है। राजधानी काठमांडू में भी कई इमारतों को नुकसान हुआ है। जानमाल के भारी नुकसान की खबरें आ रही है। डरे हुए लोग अभी भी घरों के भीतर जाने से डर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक 5 मिनट बार एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग डर से घरों से निकलकर सड़कों और खुली जगहों पर इकट्ठे हो गए। पीएम मोदी ने भी भूकंप के बाद ट्वीट कर लोगों को जानकारी दी।












Click it and Unblock the Notifications