Avalanche in Sikkim Live: नाथुला में भूस्खलन, 7 लोगों की मौत, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Avalanche in Sikkim Live Updates in Hindi: भारी बर्फबारी के बीच सिक्किम से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां नाथुला में भूस्खलन हुआ है, जिसमें कई पर्यटक फंसे हैं।

Sikkim

Avalanche In Sikkim Nathula: सिक्किम से एक बेहद बुरी खबर है। यहां नाथुला में भारी भूस्खलन हुआ है, जिसमें बड़ी संख्या में पर्यटकों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। भूस्खलन की खबर मिलते ही राहत और बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि ये भूस्खलन दोपहर करीब 12 बजे हुआ और इसमें अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल एनडीआरएफ और सिक्किम पुलिस की टीमें लोगों को बचाने में जुटी हुई हैं। पढ़िए, सिक्किम में भूस्खलन से जुड़े सभी अपडेट।

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Apr 04, 2023, 9:33 PM IST

मैं इस घटना से दुखी हूं। राज्य और एनडीआरएफ के अधिकारियों द्वारा बचाव कार्य किया गया। सात लोगों की मौत हो गई। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे कहां से हैं, अगर हमें और लोगों के फंसे होने का जानकारी मिलती है, तो हम फिर से बचाव अभियान चलाएंगे: सिक्किम के मुख्यमंत्री
Apr 04, 2023, 6:55 PM IST

आज हिमस्खलन 13वें माइल पर आया था। हमने सिर्फ 15वें माइल तक पास जारी किया था, जो सुरक्षित रेंज है लेकिन कुछ पर्यटक ज्यादा ऊपर चले गए थे। हमारी कोशिश है कि हम ज्यादा लोगों को ज़िंदा बाहर निकालें। अब तक हम 11 लोगों को अस्पताल भेज चुके हैं: अक्षय सचदेवा, स्पेशल DGP, गंगटोक, सिक्किम
Apr 04, 2023, 5:59 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिक्किम में हिमस्खलन में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और एनडीआरएफ की टीमें जल्द ही प्रभावित इलाके में पहुंचेंगी। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
Apr 04, 2023, 5:54 PM IST

सिक्किम हेल्पलाइन नंबर

नाथुला हादसे के बाद सिक्किम पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
सिक्किम हेल्पलाइन नंबर
Apr 04, 2023, 5:16 PM IST

जिंदगी बचाने की जंग

सिक्किम के नाथुला में जिंदगी बचाने की जंग में जुटी सेना, एसडीआरएफ और सिक्किम पुलिस की टीम, भूस्खलन में अब तक 7 लोगों की मौत
Apr 04, 2023, 5:04 PM IST

लोगों की जान बचाने में जुटा बचाव दल

भूस्खलन में फंसे बाकी लोगों की तलाश और बचाव अभियान जारी, बचाव अभियान में जुटी हैं सेना, एसडीआरएफ और सिक्किम पुलिस की टीमें
Apr 04, 2023, 5:03 PM IST

फिर से खोली गई सड़क

भूस्खलन में बचाए गए सात लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद गंगटोक भेजा गया, बीआरओ की टीम ने यातायात के लिए सड़क को फिर से खोला
Apr 04, 2023, 5:01 PM IST

भूस्खलन में 7 लोगों की मौत

त्रिशक्ति कॉर्प्स और भारतीय सेना के जवान पर्यटकों को बचाने में जुटे, आधिकारिक जानकारी के मुताबिक भूस्खलन में अब तक 7 लोगों की मौत
Apr 04, 2023, 4:41 PM IST

बचाव अभियान जारी

सिक्किम के नाथुला में बचाव अभियान जारी, भूस्खलन से अभी तक 6 लोगों की मौत की खबर
Apr 04, 2023, 4:28 PM IST

80 वाहनों को निकाला गया

भूस्खलन के बाद बचाव कार्य के तहत सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को निकाला गया
Apr 04, 2023, 4:25 PM IST

22 पर्यटकों को बचाया गया

सिक्किम भूस्खलन में अभी तक बचाए गए 22 पर्यटक, गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर हुआ भूस्खलन, बचाव अभियान जारी
22 पर्यटकों को बचाया गया
Apr 04, 2023, 4:02 PM IST

बड़ी संख्या में पर्यटकों के फंसे होने की आशंका

जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर हुआ भूस्खलन, अभी भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के फंसे होने की आशंका
Apr 04, 2023, 3:59 PM IST

भूस्खलन में 6 लोगों की मौत

सिक्किम में आए भूस्खलन में अभी तक 6 लोगों की मौत, राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं एनडीआरएफ और सिक्किम पुलिस की टीमें
Apr 04, 2023, 3:55 PM IST

सिक्किम में भूस्खलन

सिक्किम के नाथुला में भारी भूस्खलन हुआ है, जहां अब तक 6 लोगों की मौत की खबर है, वहीं बड़ी संख्या में पर्यटक अभी फंसे हुए बताए जा रहे हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+