मसूद अजहर, हाफिज सईद, दाऊद इब्राहिम, लखवी यूएपीए एक्ट के तहत आतंकी घोषित

मसूद अजहर, हाफिज सईद, दाऊद इब्राहिम, लखवी यूएपीए एक्ट के तहत आतंकी घोषित

नई दिल्ली। मसूद अजहर, हाफिज सईद, दाऊद इब्राहिम और जकी उर रहमान लखवी को यूएपीए एक्ट के तहत आतंकी घोषित कर दिया गया है। एक्ट में बदलाव के बाद इन आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। जिसके बाद अब इनको आतंकी घोषित कर दिया है। इसी साल जून में (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम संशोधन बिल) यूएपीए 2019 संसद से पास हुआ है। यह कानून सरकार को सशक्त बनाता है कि वे किसी व्यक्ति विशेष को आतंकवादी घोषित कर सके। सरकार का कहना है कि आतंकवाद के खिलाफ भारतीय कानून को अंतरराष्ट्रीय कानूनों के स्तर का कड़ा बनाने के लिए इस कानून को लाया गया है।

Masood Azhar, Hafiz Saeed, Dawood Ibrahim, Zaki ur Rehman Lakhvi, terrorist, uapa Act, यूएपीए, आतंकी

मसूद अजहर जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन का प्रमुख है। संयुक्त राष्ट्र इस संगठन को ब्लैकलिस्ट कर चुका है। मसूद भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों में है। मसूद को भारत ने 1994 में पुर्तगाल के फर्जी पासपोर्ट पर यात्रा के लिए गिरफ्तार किया था। 1999 में कंधार विमान अपहरण के वक्त इसे भारत को रिहा करना पड़ा था।

आतंकी हाफिज़ मुहम्मद सईद लश्कर-ए-तैय्यबा का संस्थापक है, ये लाहौर से अपनी गतिविधि चला रहा है। मुंबई के 26/11 हमले की साजिश में मुख्य तौर पर इसका हाथ माना जाता है।

दाऊद इब्राहिम मुंबई का रहने वाला था। माना जाता है कि मौजूदा वक्त में वो पाक के कराची में है। दाऊद को 1993 में मुंबई में हुए बम धमाकों का मास्टरमाइंड माना जाता है। तभी से ये फरार है।

लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर जकीउर रहमान लखवी मुंबई हमलों के साजिशकर्ताओं में है। ये भी पाकिस्तान के पंजाब का रहने वाला है और कथित रूप से अपने संगठन की आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए वहीं से सक्रिय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+