मसूद अजहर के वैश्विक आतंकी घोषित होने के बाद लगेंगी ये पाबंदियां
नई दिल्ली। जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र ने वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया है। मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1267 के तहत वैश्विक आतंकवादी के रूप में नामित किया गया है। भारत इसके लिए 2016 से कोशिश कर रहा था। पुलवामा हमले के बाद भारत ने एक बार फिर इसके प्रयास किए थे लेकिन चीन के रुख की वजह ये कामयाबी नहीं मिल पा रही थी। चीन ने टेक्नीकल होल्ड हटाया तो मसूद के वैश्विक आतंकी घोषित होने का रास्ता साफ हो गया। जानिए, वैश्विक आतंकी घोषित हो जाने के बाद मसूद पर क्या बैन लगेंगे।

यात्रा पर लगेगी रोक, संपत्ति जब्त
ग्लोबल आतंकी घोषित होने के बाद उस आतंकी की संपत्ति जिस देश में होगी, वो जब्त कर ली जाएगी। साथ ही उस व्यक्ति को किसी तरह की वित्तीय मदद पर भी रोक होगी। वैश्विक आतंकी के यात्रा पर बैन होता है। सभी देश घोषित वैश्विक आतंकी का अपनी सीमाओं में प्रवेश रोक देते हैं। वो जिस देश में होगा वहां उसे किसी तरह की यात्रा नहीं करने दी जाती।

हथियारों पर प्रतिबंध
ग्लोबल टेरिस्ट को किसी भी तरह के हथियार मुहैया करवाए जाने पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। उसको किसी भी तरह के हथियारों की आपूर्ति और खरीद-फरोख्त रोक दी जाती है। हथियार बनाने में काम आने वाले सामान और तकनीकी सहायता देना भी प्रतिबंधित होता है।
पढ़ें- अपने राज्य से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

पाकिस्तान ने कहा, पाबंदिया आयद होंगी
पाकिस्ता ने मसूद अजहर के वैश्विक आतंकी घोषित होने पर उसके खिलाफ यूएन के नियमों के मुताबिक शिकंजा कसने की बात कही है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि उसकी संपत्ति जब्त करने, हथियारों पर प्रतिबंध और विदेश यात्रा बैन करने के लिए कदम उठाने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications