आतंकी मसूद बोला- थोड़ी हिम्मत दिखाए पाक, 1971 की कड़वी यादें हो जाएंगी खत्म

नई दिल्ली। भले ही भारत की तरफ से पाकिस्तान में की गई सर्जिकल स्ट्राइक को पाकिस्तान लगातार नकार रहा हो, लेकिन जैश-ए-मोहम्मद का मुखिया मसूद अजहर इस बात को स्वीकार कर रहा है। मसूद अजहर ने भारत के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जिहादी ग्रुप को मंजूरी दे दी गई है। कौन है चीन का चहेता आतंकी और उरी का मास्‍टरमाइंड मौलाना मसूद अजहर

masood

पठानकोट आतंकी हमले के मास्टरमाइंड ने खुद पाकिस्तान पर ही सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि सही वक्त पर सही फैसला लेने की कमी और ऐतिहासिक अवसर को भुनाने की असमर्थता का ही नतीजा है कि पाकिस्तान को आज कश्मीर में ऐसे दिन देखने पड़ रहे हैं।

मसूद अजहर का ये बयान जैश-ए-मोहम्मद की साप्ताहिक मैगजीन अल कलाम के लेस्टेस्ट एडिशन में छापा गया है। आर्टिकल में यह भी कहा गया है कि अगर पाकिस्तान सरकार थोड़ी हिम्मत दिखाए कश्मीर और सिंधु जल की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो सकती है।

मसूद अजहर ने कहा है कि अगर कुछ नहीं हो सकता तो पाकिस्तान की सरकार सिर्फ मुजाहिदीन के लिए रास्ता साफ कर दे। इसके बाद अल्लाह ने चाहा तो 2016 की हिम्मत के आगे 1971 की सारी कड़वी यादें खत्म हो जाएंगी।

मसूद अजहर ने कहा है कि पाकिस्तान सरकार को अपनी पॉलिसी में बदलाव करने की जरूरत है। जिहादी नीतियों के चलते 1990 में पाकिस्तान को काफी फायदा हुआ था। उसने कहा कि हिंदुस्तान अखंड भारत की सोच पर चल रहा है, ऐसे में अगर पाकिस्तान जिहादी नीति पर काम करे तो भारत को तोड़ना बहुत ही आसान हो जाएगा।

मसूद ने लिखा है कि भारत की सेना में कितनी ताकत है, पठानकोट और उरी हमले ने उसकी पोल खोल दी है। आज के समय में भारत पाकिस्तान पर दबाव बना रहा है। मसूद ने कश्मीर को पाकिस्तान के गले की नस कहा है। वह बोला कि हमें सार्क सम्मेलन को भी रद्द कर देना चाहिए और सीमा पर सीजफायर उल्लंघन बंद कर देना चाहिए।

उसने कहा है कि पिछले 90 दिनों में कश्मीर में कई मुस्लिम मारे गए हैं और कई जख्मी हो गए हैं। मसूद का मानना है कि अगर कश्मीर में जिहाद को फैलाया जाएगा तो वहां से भारत का नामोनिशां मिट जाएगा और हर तरफ सिर्फ जिहाद होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+