कौन है चीन का 'चहेता' आतंकी और उरी का मास्टरमाइंड मौलाना मसूद अजहर
इस्लामाबाद। चीन ने एक बार फिर से इस ओर इशार कर दिया है कि भले ही भारत यूनाइटेड नेशंस (यूएन) में जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर मौलाना मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने की अपील करे, वह किसी भी सूरत में इसे कामयाब नहीं होने देगा।

भारत के लिए नासूर बना अजहर
पहले इस वर्ष की शुरुआत में पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला और फिर 18 सितंबर को जम्मू कश्मीर के उरी स्थित आर्मी बेस कैंप पर आतंकी हमला, दोनों में ही भारत ने मसूद अजहर को मास्टरमाइंड माना है।
मसूद अजहर वही आतंकी है जिसे वर्ष 1999 में एयर इंडिया की फ्लाइट आईसी814 की हाइजैकिंग के समय भारत ने छोड़ा था। आज वही आतंकी भारत के लिए नासूर बन गया है।
लश्कर-ए-तैयबा की तर्ज पर अब वह भी कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने में लगा हुआ है। किसी को यकीन नहीं होता है कि एक हेडमास्टर का बेटा भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी भी बन सकता है।
पहली बार वर्ष 1994 में सुना गया नाम
पठानकोट आतंकी हमले से पहले इस आतंकी का नाम भारत में पहली बार वर्ष 1994 में सुना गया था। आज भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देना ही जैश का एकमात्र मकसद बन चुका है।
आइए आज आपको बताते हैं कि कौन है मसूद अजहर और कैसे उसने आतंक को दुनिया के कोने-कोने तक फैलाने का काम किया।
पिता हेडमास्टर और बेटा निकला आतंकी
- मौलाना मसूद अजहर भारत के टॉप 10 मोस्ट वांटेंड क्रिमिनल्स की लिस्ट में है।
- अजहर जैश-ए-मोहम्मद का फाउंडर है और यह संगठन पीओके से अपनी गतिविधियों को संचालित करता है।
- जुलाई 1968 को पाकिस्तान केबहावलपुर में अजहर का जन्म हुआ और वह अपने माता-पिता की 10वीं संतान है।
- मसूद अजहर के पिता अल्लाह बख्श शब्बीर सरकारी स्कूल में हेडमास्टर थे।
- मसूद अजहर के परिवार का बहावलपुर में ही डेयरी और पॉल्ट्री का बिजनेस था।
- स्कूल की पढ़ाई के बाद अजहर को कराची के बानूरी के जामिया उलूम-उल-इस्लामिया में भेजा गया।
- यहीं से उसने खुद को हरकत-उल-अंसार की गतिविधियों में सक्रियता बढ़ाना शुरू किया।
- मसूद अजहर ने हरकत-उल-मुजाहिदीन की तरफ सोवियत-अफगान युद्ध में हिस्सा लिया और फिर टॉप लीडर बना।
- मसूद अजहर दुनिया में इस्लामिक देश बनाने के मकसद से पैसा जुटाता और आतंकियों की भर्ती करता।
- मसूद अजहर ने सोमालिया के आतंकी संगठनों के लिए फंड इकट्ठा किया और उनके लिए काम किया।
- वर्ष 1994 में भारत ने श्रीनगर में उसकी गिरफ्तारी कई आतंकी कानून के तहत की।
- वर्ष 1999 में भारत को उसे एयर इंडिया फ्लाइट की हाइजैकिंग के बाद उसे रिहा करना पड़ा।
- पाक सरकार ने मसूद अजहर को देश आने की इजाजत दी क्योंकि वहां उसके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं था।
- आज मसूद अजहर पाक में आजाद घूमता है और कई शहरों में खुलेआम रैलियां करता है।
- वर्ष 2001 में भारत की संसद पर हुए आतंकी हमले के पीछे भी उसका ही हाथ था।
- वर्ष 2001 से 2002 तक पाक ने उसे हिरासत में रखा लेकिन कोई केस नहीं था इसलिए रिहा कर दिया
-
BAN vs PAK: कौन हैं नाहिद राणा? बांग्लादेश का 23 वर्षीय बारूद, अकेले दम पर किया पाकिस्तानी टीम को आउट -
BAN vs PAK: पाकिस्तान-बांग्लादेश में पहला ODI, नए चेहरों की एंट्री, ऐसी होगी प्लेइंग XI -
हरीश राणा को SC से मिली इच्छामुत्यु की इजाजत, किन देशों में पहले से है परमीशन? यहां तो आत्महत्या भी है लीगल -
Dubai Gold Rate Today: युद्ध के बीच दुबई का गोल्ड मार्केट हिला! भारत के मुकाबले कितना सस्ता? -
BAN vs PAK: बांग्लादेश-पाकिस्तान के बीच ODI में धांसू टक्कर आज, कब और कैसे देखें लाइव मुकाबला -
दबदबा था और दबदबा रहेगा, विदेशी लीग में भारत की ताकत, नीलामी से पाकिस्तानी प्लेयर्स को बैरंग लौटाया -
वैश्विक सम्मेलन में विशेषज्ञों ने संयुक्त राष्ट्र दिवस पर बाल विवाह उन्मूलन का आह्वान किया। -
LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! तुरंत कराएं e-KYC, नहीं तो कट जाएगा गैस कनेक्शन, जानें स्टेप बॉय स्टेप प्रॉसेस -
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा












Click it and Unblock the Notifications