नहीं रहे पाकिस्‍तान को धूल चटाने वाले एयरफोर्स मार्शल अर्जन सिंह,98 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह नहीं रहे। दिल का दौड़ा पड़ने से उनकी मौत हो गई। आज दिल का दौड़ा पड़ने के बाद उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मार्शल अर्जन सिंह को देखने के लिए पहुंचे थे। 98 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। पीएम मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने कहा है कि देश उनके योगदान को और देश के प्रति उनकी सेवा को हमेशा याद रखेगा।

Marshal of the Indian Air Force Arjan Singh critically ill-live-and-latest-update

केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण उन्हें देखने के लिए पहुंची थीं। रक्षा मंत्रालय की ओर से बताया गया कि शनिवार सुबह मार्शल अर्जन सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद दिल्ली के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एयरफोर्स मार्शल अर्जन सिंह की हालत गंभीर, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण देखने पहुंचीं

मार्शल अर्जन सिंह की तबीयत बिगड़ने की खबर आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जन सिंह को देखने अस्पताल पहुंचे। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंची थी।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके बताया कि भारतीय एयरफोर्स मार्शल अर्जन सिंह की गंभीर हालत की सूचना मिलते ही उन्हें देखने रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल पहुंचा। मैंने उनके परिवार से भी मुलाकात की। मार्शल अर्जन सिंह के जल्दी ठीक होने के लिए हम सभी कामना कर रहे हैं। डॉक्टर अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं।

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या कहा

- केंद्रीय रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि भारतीय वायुसेना के मार्शल अर्जन सिंह को दिल का दौरा पड़ने की शिकायत के बाद शनिवार सुबह अस्पताल लाया गया था । निर्मला सीतारमण ने कहा कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। बता दें कि अर्जन सिंह भारतीय वायु सेना के एकमात्र ऐसे अधिकारी थे, जिन्हें साल 2002 फील्ड मार्शल के बराबर फाइव स्टार रैंक देकर प्रमोशन दिया गया था। भारतीय वायुसेना के मार्शल अर्जन सिंह को पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गयाथा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+