'देश का दुश्मन है RSS,मुसलमानों और ईसाईयों को शैतान समझता है'

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्केंडेय काटजू एक बार फिर अपने बयानों को लेकर विवाद में हैं। काटजू ने इस बार आरएसएस पर हमला बोलते हुए इस संगठन का देश का दुश्मन करार दिया है। काटजू ने आरएसएस की तुलना मुस्लिम लीग से की है।

markandey katju

जस्टिस काटजू ने आरएसएस की विचारधारा पर भी कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मैंने कई आरएसएस के सदस्यों से बात की है वो सभी मुस्लिम और ईसाइयों को कट्टर दुश्मन हैं। काटजू ने लिखा है कि मैं जिन कार्यकर्ताओं से मिला वो मुसलमानों और ईसाईयों को शैतान मानते हैं। उनके अनुसार भारत में मुस्लिम राज दासता का राज था।

काटजू ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि आरएसएस और मुस्लिम लीग एक सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों ही संगठन अंग्रेजों की फूट डालो राज करो नीति का हिस्सा थे।काटजू ने मस्लिम लीग और आरएसएस को सांप्रदायिक संगठन करार देते हुए कहा कि दोनों ही संगठन देश के दुश्मन हैं।

काटजू ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह पार्टी पूरी तरह से आरएसएस के दबाव में काम करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के ज्यादातर शीर्ष नेता सदस्य दशकों से आरएसएस के सदस्य रहे हैं। काटजू ने कहा कि आरएसएस का निर्माण ब्रिटिश राज के समय हुआ था और इस संगठन का काम ब्रिटिश के एजेंट के तौर पर उनकी नीति फूट डालो राज करो को बढ़ावा देना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+