'रास्कल गांधी' है 5 लाख लोगों की मौत का जिम्मेदार- मार्केंडेय काटजू

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने एक बार फिर महात्मा गांधी पर हमला बोला है। इस बार काटजू ने महात्मा गांधी को रास्कल यानि धुर्त करार दिया है। काटजू ने महात्मा गांधी को अंग्रेजों का एजेंट करार देते हुए उन्हें देश के विभाजन के लिए दोषी करार दिया है।

markandey katju

काटजू ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर कहा है कि जब गांधी 1915 में भारत आये तो उन्होंने हमेशा अपने भाषणों में राम राज्य, गोरक्षा, वर्ण आश्रम और ब्रह्मचर्य जैसी सिद्धांतो को बढ़ावा दिया। उन्होंने अपने हर भाषण में हिंदू धर्म का प्रचार करने की कोशिश की। गांधी ने राजनीति में हमेशा धर्म को शामिल किया।

Gandhi rascalSome people have agreed on my views on Gandhi, but have objected to my calling him a rascal. So let me...

Posted by Markandey Katju on Sunday, April 26, 2015

काटजू ने कहा कि गांधी के राजनीति में धर्म के लाने की वजह से ही कई मुसलमानों ने मुस्लिम लीग का समर्थन करना शुरु कर दिया। ऐसे में गांधी ने अंग्रेजों के एजेंट के तौर पर काम करते हुए अंग्रेजो की फूट डालो राज करो की नीति को मजबूती दी। काटजू ने कहा कि गांधी की इन नीतियों के चलते भारत को विभाजन का दंश झेलना पड़ा।

काटजू ने विभाजन के समय मारे गये 5 लाख से अधिक लोगों की मौत का जिम्मेदार भी महात्मा गांधी को करार दिया है। काटजू कहते हैं कि गांधी की गलत नीतियों के चलते लाखों लोगों को बेघर होना पड़ा, जिसका दंश आज भी करोड़ों लोग झेल रहे हैं।

मार्कंडेय काटजू ने गांधी पर स्वतंत्रता आंदोलन को भटकाने की कोशिश की, उन्होंने भगत सिंह, सूर्य सेन, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला, राजगुरु, बिस्मिल जैसे देशभक्तों की लड़ाई को कमजोर किया था। उन्होंने सत्याग्रह जैसे मूर्खतापूर्ण आंदोलन के नाम पर इन देशभक्तों की कुर्बानी को छोटा कर दिया। काटजू ने अपने लेख में गांधी को राष्ट्रपिता कहे जाने पर भी सवाल खड़ा करते कहा कि ऐसा व्यक्ति जो लाखों लोगों के दुख का कारण क्या उसे धुर्त नहीं कहा जाना चाहिए। या फिर उसे राष्ट्रपिता कहा जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+