कांग्रेस बेशर्म लुटेरों और गुंडों की गैंग है- मार्कंडेय काटजू
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू ने कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद शर्मा पर तीखा हमला बोला है। काटजू ने कहा कि कांग्रेस की बेशर्म लुटेरों और गुंडों की गैंग है और आनंद शर्मा उस पार्टी के नेता है। काटजू ने कहा कि

गौरतलब है कि अपने ब्लॉग में काटजू ने महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस को अंग्रेजों का एजेंट कहा था। जिसके बाद आनंद शर्मा ने काटजू को सिक यानि पागल करार दिया था। जिसके जवाब में काटजू ने कहा कि कांग्रेस ने देश को लूट लिया और यह पार्टी गुंडों की गैंग है। आनंद शर्मा ने यह कहा था कि काटजू जैसे लोगों का सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण पद तक पहुंचना दुर्भाग्यपूर्ण है।
काटजू ने कहा कि कांग्रेस सदियों से देश को बुरी तरह लूट रही है। 2जी, कॉमनवेल्थ, कोयला घोटाला जैसे तमाम घोटालों ने देश को खोखला कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने देश को इतना बर्बाद किया वो मुझे अब सम्मान दे रही है। यही नहीं काटजू ने कहा कि कांग्रेस ने ये सारा पैसा विदेशों के बैंक में जमा किये हैं।












Click it and Unblock the Notifications