"ठाकरे परिवार की पार्टी, लातों के भूत", ऑटोरिक्‍शा ड्राइवर की महाराष्‍ट्र में पिटाई पर भड़के निशिकांत दुबे

Marathi Language row: महाराष्‍ट्र के पालघर में हिंदी बोलने पर एक ऑटोरिक्‍शा ड्राइवर की जमकर पिटाई की गई और उसे सार्वजनिक तौर पर सबके सामने माफी मांगने को मजबूर किया गया। यूपी के झांसी के रहने वाले प्रवासी ऑटोरिक्‍शा ड्राइवर पर ये हमला उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के समर्थकों ने किया।

इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ठाकरे ब्रदर्स की पार्टी के कार्यकर्ताओं की आलोचना हो रही है। वहीं अब इस घटना पर भारतीय जनता पार्टी सांसद निशिकांत दुबे ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए गुस्‍सा जताया है।

Marathi Language row

निशिकांत दूबे ने ऑटो ड्राइवर को मराठी ना बोलने पर बुरी तरह पीटे जाने के पर नाराजगी जताते हुए एक्‍स हैंडल पर लिखा, "ठाकरे परिवार की पार्टी-लातो के भूत बातों से नहीं मानते"!

निशिकांत दूबे ने पहले बोला था- वो तुमको पटक-पट कर मारेंगे

बता दें महाराष्‍ट्र में भाषा विवाद को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। महाराष्‍ट्र में कक्षा 1 से पांच तक हिंदी पढ़ाने के फैसला वापस लिए जाने के बावजूद मराठी भाषा को लेकर विवाद पूरा राजनीतिक रंग ले चुका है। पिछले दिनों राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने हिंदी में बात करने वाले लोगों से गुंडगर्दी की थी। जिस पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने हमला बोलते हुए एक पोस्‍ट लिखी था।

जिसमें उन्‍होंने लिखा था कि मुंबई में हिंदी बोलने वालों को पीटने वालों अगर हिम्‍मत है तो महाराष्‍ट्र में उर्दू बोलने वालों को पीटकर देखो, कुुत्‍ता भी अपने घर में शेर होता है, अब खुद ये तय कर लो कि कौन कुत्‍ता है और कौन शेयर है। इसके साथ उन्‍होंने कहा था जब आप इनके राज्‍यों में जाओंगे तो वो तुमको पटक-पट कर मारेंगे वहीं अब पालघर में यूपी के ऑटोरिक्‍शा चालक की पिटाई पर निशिकांत दुबे ने ठाकरे ब्रदर्स की पार्टी पर गुस्‍सा निकाला है।

पालघर में ऑटो ड्राइवर को मारने का क्‍या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि पालघर के विरार इलाके में रहने वाले एक प्रवासी ऑटो चालक ने कथित तौर पर मराठी भाषा, महाराष्ट्र और मराठी प्रतीकों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो भी पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिस पर सोशल मीडिया और स्थानीय राजनीतिक समूहों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी थीं।

शनिवार को सामने आए नए वीडियो में देखा गया कि कथित तौर पर शिवसेना (यूटीबी ) के कार्यकर्ताओं का एक समूह, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं, व्यस्त सड़क पर चालक को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहा है, बाद में उसे उस व्यक्ति और उसकी बहन से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए कहा गया।

शिवसेना (यूटीबी) बोली- शिवसेना की शैली में ऐसे ही जवाब दिया जाएगा

घटनास्थल पर मौजूद शिवसेना (यूटीबी ) की विरार शहर इकाई के प्रमुख उदय जाधव ने बाद में इस कार्रवाई को उचित ठहराया। जाधव ने कहा, "अगर कोई मराठी भाषा, महाराष्ट्र या मराठी लोगों का अपमान करने की हिम्मत करता है, तो उसे शिवसेना की शैली में जवाब दिया जाएगा। हम चुप नहीं बैठेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "चालक ने महाराष्ट्र और मराठी मानुष के बारे में बुरा बोलने की हिम्मत की। उसे कड़ा सबक सिखाया गया। हमने उसे राज्य के लोगों और जिन लोगों को उसने ठेस पहुंचाई थी, उनसे माफी मांगने को कहा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+