इस मराठी बाबा ने बताया बेटा पैदा करने का अजीबोगरीब फॉर्मूला, बोला- ऐसे बनाएं शारीरिक संबंध

नई दिल्ली। मराठी कीर्तनकार और अपदेशक इंदुरीकर महाराज ने हाल ही में एक ऐसी टिप्पणी की जिसको लेकर अब वह चर्चा में आ गए हैं। इंदुरीकर ने अपने एक प्रवचन में बताया कि अगर किसी दंपत्ति को बेटा चाहिए तो उन्हें ईवन डे पर संबंध बनाना चाहिए। इंदुरीकर महाराज ने दावा किया कि अगर ऑड दिन पर पति-पत्नी ने संबंध बनाया तो उन्हें लड़की की प्राप्ती होगी।

ऑड-ईवन फार्मूले से पैदा होगा बेटा

ऑड-ईवन फार्मूले से पैदा होगा बेटा

संत के इस अजीबोगरीब बयान का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहो रहा है। लड़का या लड़की पैदा करने के अपने ऑड-ईवन फार्मूले को लेकर अब इंदुरीकर महाराज सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, इंदुरीकर महाराज अहमदनगर जिले के एक गांव में प्रवचन कर रहे थे जहां उन्होंने बेटा पैदा करने का फार्मूला लोगों को बताया। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

संभोग अधूरा रहने पर होता है यह नतीजा

संभोग अधूरा रहने पर होता है यह नतीजा

इतना ही नहीं उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर संभोग बीच में अधूरा रह जाता है तो उससे पैदा होने वाला बच्चा स्वस्थ्य नहीं होगा। बता दें कि महाराष्ट्र में इंदुरीकर महाराज के काफी फॉलोवर्स हैं, उनके कीर्तन में हजारों की संख्या में लोग पहुंचते है। इंदुरीकर महाराज ने अहमदनगर में भी एक भजन-कीर्तन का आयोजन किया जहां उन्होंने बेटा-बेटी पैदा करने का फॉर्मूला बताया। अपने प्रवचन के दौरान उन्होंने एक के बाद एक कई दावे किए।

इंदुरीकर महाराज पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई

इंदुरीकर महाराज पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि अगर दंपत्ति अशुभ समय पर संबंध बनाते हैं, और उनके जो संतान पैदा होती है वह कुल और परिवार का नाम खराब करती है। इंदुरीकर महाराज अपने इन दावे को लेकर अब मुश्किल में फंस सकते हैं। जानकारों के मुताबिक इस टिप्पणी के चलते उन्हें पूर्व-गर्भाधान और प्री-नेटल डायग्नोस्टिक तकनीक के तहत कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: Nirbhaya case: दोषियों को अलग-अलग फांसी देने वाली याचिका पर SC कल करेगा सुनवाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+