मराठी अभिनेत्री केतकी चितले को मिली बेल, NCP प्रमुख शरद पवार के खिलाफ शेयर की थी अपमानजनक पोस्ट
मराठी अभिनेत्री केतकी चितले (29) को बुधवार को जमानत मिल गई। उन्हें पिछले महीने फेसबुक पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के खिलाफ एक अपमानजनक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
मुंबई, 22 जून : मराठी अभिनेत्री केतकी चितले (29) को बुधवार को जमानत मिल गई। उन्हें पिछले महीने फेसबुक पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के खिलाफ एक अपमानजनक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अभिनेत्री को ठाणे की एक अदालत ने जमानत दे दी।

केतकी को 14 मई को गिरफ्तार किया गया था। धर्म और नस्ल के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
ठाणे पुलिस ने किया था गिरफ्तार
फिल्म और टीवी अभिनेत्री केतकी को पिछले महीने ठाणे पुलिस ने फेसबुक पेज पर कथित रूप से साझा की गई पोस्ट को लेकर गिरफ्तार किया था। जो कविता के रूप में थी और कथित तौर पर किसी और द्वारा लिखी गई थी। इसमें पवार के कथित संदर्भ में "नरक इंतजार कर रहा है" और "आप ब्राह्मणों से नफरत करते हैं" जैसे आपत्तिजनक वाक्यांश शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications