शिवसेना और एनसीपी के विधायक ने भेजा इस्तीफा, सरकार बातचीत करने को हुई तैयार
मुंबई: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को खत्म करने का ऐलान किया गया है। महाराष्ट्र के कई इलाकों में हिंसा के बाद आखिरकार बुधवार को मराठा क्रांति मोर्चा ने इस आंदोलन को खत्म करने का ऐलान करते हुए कहा कि लोगों को हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए आंदोलन समाप्त करने का निर्णय किया गया। बता दें कि बुधवार को मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में बंद का ऐलान किया गया था। जबकि इस आंदोलन के दौरान कई इलाकों में पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच झड़प की खबरें आईं थी और जगह-जगह बसों को आग के हवाले कर दिया गया था। वहीं, यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ था।

पढ़ें, पल-पल का अपडेट
LIVE Feed
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications