बिहार: माओवादियों ने उड़ाई CRPF की बस, 1 जवान शहीद
गया। बिहार में नक्सलियों ने एक बार फिर तांडव मचाया है। बिहार के नक्सल प्रभावित जिले डुमरिया थाना क्षेत्र के सलैया-कोल्हुबार के बीच माओवादियों ने लैंड माइंस विस्फोट कर पुलिस की जीप को उड़ा दिया।

इस विस्फोट एक जवान शहीद हो गया, जबकि 5 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ और जिला पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक माओवादियों ने पहले से प्लानिंग तैयार कर रखी थी। जैसे सलैया-कोल्हुबार के बीच पुलिस जीप एक पुलिया से होकर गुजरी, माओवादियों ने पुलिया में लगे बम में विस्फोट करा दिया।
सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक से मिली जानकारी के मुताबिक शहीद हुए हेड कॉन्स्टेबल का नाम गुलाब यादव है। वह कोबरा बटालियन में शामिल थे। गौरतलब है कि इस इलाके में माओवादियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। जिसके के इस इलाके में कोबरा बटालियन सहित भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications