Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मान्या सिंह के मुरीद हुए क्रिकेट के गब्बर सिंह, कहा- 'सपने सच होते हैं, तुमने साबित किया'

Manya Singh what an inspirational story, You're proof that dreams do come true: Shikhar Dhawan: मुंबई। मिस इंडिया 2020 प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की मान्या सिंह ने फर्स्ट रनरअप का खिताब अपने नाम किया है। मान्या सिंह इस वक्त सोशल मीडिया की चर्चित हस्तियों में से एक हैं। वजह है उनका वो संघर्ष जो उन्होंने बचपन से लेकर मिस इंडिया के मंच तक पहुंचने में किया है। दरअसल 19 साल की यूपी निवासी मान्या सिंह के पिताजी एक रिक्शा चालक रहें हैं, उनका बचपन बहुत सारी तकलीफों, अभावों और दर्द से गुजरा है। मान्या ने अपने संघर्ष का खुलासा एक इंटरव्यू में खुद ही किया था।

Recommended Video

    Miss India 2020 की Top 3 Winners ने बताया अपना शानदार Experience । वनइंडिया हिंदी
     शिखर धवन ने की मान्या सिंह की तारीफ

    शिखर धवन ने की मान्या सिंह की तारीफ

    मान्या सिंह आज लोगों के लिए मिसाल बन गई हैं, उनके मुरीदों की लिस्ट में भारत के स्टार क्रिकेटर शिखर धवन का भी नाम जुड़ गया है। जिन्होंने मान्या की तारीफ करते हुए कहा है कि मान्या सिंह ने साबित किया कि सपने सच होते हैं। शिखर धवन ने मान्या की तस्वीर को शेयर करते हुए एक Tweet भी किया है।

    शिखर धवन ने किया मान्या सिंह के लिए Tweet

    शिखर धवन ने किया मान्या सिंह के लिए Tweet

    जिसमें टीम इंडिया के गब्बर सिंह ने लिखा है कि 'मान्या सिंह, क्या प्रेरणाश्रोत लड़की है, आप प्रमाण हो कि सपने हकीकत में बदलते हैं। आप खुद पर और अपने लक्ष्य पर भरोसा रखें, आप निश्चित तौर पर सफलता अर्जित करेंगे।' मालूम हो कि शिखर धवन का ये ट्ववीट इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

    मान्या सिंह के पापा हैं रिक्शा चालक

    मान्या सिंह के पापा हैं रिक्शा चालक

    मालूम हो कि हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में मान्या सिंह ने कहा था कि यहां तक पहुंचना ही एक ख्वाब के पूरे होने जैसा है, उनके पापा रिक्शा चालक हैं और उनकी मां घरों में साफ-सफाई का काम किया करती थीं। उनका बचपन दूसरों के दिए कपड़े, किताबें और खिलौनों पर ही बीता है। यहां तक उनकी मां को शारीरिक और मानसिक शोषण का भी शिकार होना पड़ा, उन्होंने काफी कुछ सहा है। मां-पापा दोनों ने अपने जेवर बेचकर उन्हें पढ़ाया है तो वहीं उन्होंने कई रातें बिना खाए गुजारी हैं।

    'ख्वाब देखिए और उसको पूरा करने में जुट जाइए'

    'ख्वाब देखिए और उसको पूरा करने में जुट जाइए'

    मान्या ने बताया था कि आर्थिक, मानसिक और शारीरिक कष्टों और मां-बाप के प्रोत्साहन ने ही उन्हें आगे बढ़ने, सपने देखने के लिए प्रेरित किया। मान्या ने अपने पिता, मां और भाई की स्थिति ठीक करने के लिए बहुत कुछ किया है। मान्या ने कहा कि अगर आप कुछ करने की ठान लें और उसके लिए दिन-रात सोचे और शिद्दत से उसके लिए मेहनत करें, तो आप हर चीज हासिल कर सकते हैं। ख्वाब देखिए और उसको पूरा करने में जुट जाइए।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+