गुजरात में दो समुदायों के बीच झड़प, 13 लोग घायल, घर-दुकानें जलाई गईं

खंभात। गुजरात के आनंद जिले के खंभात तालुका में रविवार को दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। जिसमें 13 लोग घायल हो गए। भीड़ ने बेकाबू होकर घरों, वाहनों और दुकानों को भी आग के हवाले कर दिया। ये एक महीने के भीतर दो समुदायों के बीच होने वाली दूसरी झड़प है। पुलिस के अनुसार दोनों समुदायों के लोग रविवार शाम एक बार फिर एक दूसरे के आमने सामने आ गए।

gujrat, khambhat, houses, fire, communal violence, communal clash, fire, गुजरात, खंभात, आगजनी, समुदायों के बीच झड़प, हिंसा

इससे पहले इनके बीच 24 जनवरी को संघर्ष देखने को मिला था। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। हालांकि घटना के पीछे का असल कारण क्या है, ये जानने के लिए अभी भी जांच जारी है। मामले पर एसपी दिव्या मिश्रा का कहना है, 'इस इलाके में पहले भी समुदायों के बीच हिंसा हो चुकी है। रविवार को हुई हिंसा के पीछे का कारण जानने के लिए जांच जारी है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। 46 लोगों को हिरासत में ले लिया है। यहां पथराव और आगजनी भी देखने को मिली है। 15-20 घरों और दुकानों को आग के हवाले किया गया। लेकिन पुलिस अभी तक हुए नुकसान का आकलन कर रही है।'

उन्होंने आगे कहा, 'इस मामले में अभी तक कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। जो 6 लोग अस्पताल में भर्ती हुए थे, उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।' एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है। जबकि अकबरपुरा हिंसक झड़प का केंद्र था। आसपास के इलाकों से पथराव और आगजनी की छिटपुट घटनाएं भी सामने आई हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों ही समुदाय के लोगों ने कम से कम 25 दुकानों और घरों को आगे के हवाले कर दिया है।

हिंसा के दौरान यहां 100 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। इसके साथ ही पुलिस ने आंसू गैस के गोलों का भी इस्तेमाल किया है। सूत्रों के अनुसार, इससे पहले कि पुलिस स्थिति को सामान्य कर पाती हिंसा करीब एक घंटे तक जारी रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+