कुछ लोग दे रहे हैं जियो के बहिष्कार की धमकी, शाहरुख हैं वजह

नई दिल्ली। रिलायंस जियो की तरफ से शाहरुख खान को ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है, लेकिन बहुत से लोगों को शाहरुख खान का रिलायंस जियो को प्रमोट करना पसंद नहीं आ रहा है। ट्विटर पर #jioremovesrk के साथ बहुत से लोगों ने जियो से शाहरुख खान को अलग करने की मांग की है, जिसके चलते कुछ समय के लिए #jioremovesrk ट्रेंड भी कर रहा था।

shahrukh

उन्होंने कहा है कि अगर ऐसा नहीं किया गया है तो वे लोग रिलायंस जियो के सिम का इस्तेमाल नहीं करेंगे। आइए जानते हैं क्या कहना है लोगों का।

ट्रू हिंदुस्तानी नाम के अकाउंट से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि मैं रिलायंस जियो के बजाय अपनी देशभक्ति के साथ रहना पसंद करूंगा या शाहरुख खान को हमारी देश भक्ति के लिए रिलायंस जियो से हटाओ।

वह बोलते हैं कि मैं वोडाफोन से रिलायंस जियो में पोर्ट करना चाह रहा था, लेकिन अगर शाहरुख खान रिलायंस जियो के ब्रांड अंबेसडर हैं तो मैं अब पोर्ट नहीं करूंगा।

संदीप कुमार कहते हैं कि अगर रिलायंस जियो शाहरुख खान को नहीं हटाता है तो लोग उसके सिम को दिंसबर तक मुफ्त में चला लेने के बाद फेंक देंगे।

शैलेश तिवारी कहते हैं- मुझे शाहरुख खान के चेहरे से झल्लाहट होती है और लाखों अन्य भारतीयों को भी होती है।

वहीं अंजलि रॉय के चुटकी लेते हुए लिखा- #JioRemoveSRK ट्रेंड कर रहा है, लेकिन आप लोगों में से कितने लोग रिलायंस जियो के सिम/इंटरनेट से ट्वीट कर रहे हैं?

बहुत से लोगों ने ट्विटर पर #JioRemoveSRK के ट्रेंड होने के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए।

सुशील कारवा का कहना है- रिलायंस जियो, किसी देशद्रोही को अपना ब्रांड अंबेसडर मत बनाओ, आपसे आग्रह है कि देशभक्ति दिखाते हुए शाहरुख खान को जियो से हटा दो।

सत्यवीर सिंह ने लिखा- रिलायंस जियो से शाहरुख खान को हटाओ या फिर जियो के बहिष्कार के लिए तैयार रहो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+