मुंबई से 26 पाकिस्तानी नागरिक गायब, ISI एजेंट होने का शक!
26 पाक नागरिकों का अता-पता नहीं चलने के बाद मुंबई पुलिस बड़ा सर्च ऑपरेशन चला रही है। एटीएस को शक है कि वे आईएसआई के एजेंट हो सकते हैं।
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 26 पाकिस्तानी नागरिक अचानक गायब होने से मुंबई पुलिस में हलचल मच गई है। मुंबई पुलिस वहां रह रहे 26 पाकिस्तानी नागरिक को तलाशने में जुटी हुई है। महाराष्ट्र पुलिस का आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) टीम गायब हुए पाकिस्तानी नागरिकों को हर होटल, लॉज में ढूंढ रही है। मुंबई हाई अलर्ट पर होने की बात सूत्रों द्वारा पता चली है।

आईएसआई के एजेंट हो सकते हैं लापता पाकिस्तानी
एटीएस को यह बात सता रही है कि अगर यह 26 पाकिस्तानी नागरिक खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट निकले तो मुंबई में बड़ा खतरा मंडरा रहा है। फिलहाल इस बारे में कोई भी पुलिस अधिकारी आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने के कतरा रहा है। महाराष्ट्र एटीएस चीफ अतुल चंद्र कुलकर्णी ने भी इस बात पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में रह रहे 26 पाकिस्तानी पिछले दो-तीन हफ्ते से लापता हैं।

सी फॉर्म में दी गलत जानकारियां
भारत में आनेवाले पाकिस्तानियों के लिए सी-फॉर्म जरूरी होता है जिसमें पाकिस्तानी नागरिकों की पूरी जानकारी भारत सरकार को देनी होती है। पाकिस्तान नागरिक भारत में किस वजह से आया है, किससे मिलने आया है और कितने दिन भारत में रुकेगा? पूरा ब्यौरा सी फॉर्म के जरिए भारत सरकार को देना होता है।

एटीएस का बड़ा सर्च ऑपरेशन
सी फॉर्म में दी गई जानकारी के अनुसार जब उन ठिकानों पर जांच पड़ताल की गई तो पाकिस्तानी नागरिकों को कुछ पता नहीं चला। एटीएस टीम द्वारा बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. खुफिया एजेंसियों द्वारा इन पाकिस्तानियों के गायब होने की जानकारी समक्ष आयी है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications