मोदी के मंत्री चुनावी दौरों पर, मंत्रालयों में सन्नाटा
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) संसद के मानसून सत्र के खत्म होते ही भारत सरकार के बहुत से मंत्रालयों में सन्नाटा पसरने लगा है। कारण ये है कि कई विभागों के मंत्री बिहार और कर्नाटक के चुनावी दौरों पर निकले हुए।
केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू और सदानंद गौड़ा इन दिनों कर्नाटक में 23 अगस्त को होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए राज्य के दौरे पर हैं।
बिहार का महाभारत
उधर, केन्द्रीय मंत्री जैसे रवि शंकर प्रसाद, धर्मेद्र प्रधान, राम कृपाल सिंह, राम विलास पासवान वगैरह बिहार का दौरा कर रहे हैं। हालांकि बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखो की घोषणा नहीं हुई हैं, पर वहां पर चुनावी बुखार चढ़ चुका है।
इसके चलते मंत्रालयों का कामकाज लगभग ठंडा सा पड़ गया है। बेशक, मंत्रियों के ना रहने के कारण मंत्रालयों में कामकाज तो प्रभावित होता ही है। बिहार में भाजपा की हाल ही में शुरू हुई परिर्वतन यात्रा से कई मंत्री जुड़े हुए हैं।
पता चला है कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सोनपुर और छपरा को देख रहे हैं तथा नितिन गडकरी समस्तीपुर पर नजर बनाए हुए हैं। ये मंत्री लगातार इन जगहों का दौरा कर रहे हैं।
बता दें कि इन यात्राओं के दौरान नीतीश सरकार की खामियों को उजागर किया जा रहा है। माना जा रहा है कि मोदी की 31 अगस्त को होने वाली भागलपुर रैली की तैयारी में भी तमाम केन्द्रीय मंत्री जुटे हुए हैं।













Click it and Unblock the Notifications