बॉलीवुड एक्ट्रेस मानवी गगरू ने किया बड़ा खुलासा- बोलीं- प्रोड्यूसर कह रहे ...

Manvi Gagaru revealed that he was asked to "compromise" to get a role in a web-seriesमानवी गगरू ने खुलासा किया कि उन्हें एक वेब-सीरीज़ में रोल पाने के लिए "समझौता" करने के लिए कहा गया था

मुबंई। फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच के किस्से नए नहीं है यहां कास्टिंग काउच के किस्से लंबे अर्से से सुर्खियां बनते रहे हैं। मीटू मूवमेट के बाद लोग और खुलकर सामने आने लगे हैं और बड़ी-बड़ी हस्तियों की पोल खोल कर रख दी। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस मानवी गगरू जो कई फिल्मों और वेब सीरीज के जरिए अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी है और हाल ही में वो 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में भी नजर आई थीं । उन्‍होंने हाल ही में 'कोईमोई' को दिए एक इंटरव्यू में अपने कास्टिंग काउच के एक्सपीरियंस पर खुलकर बातें की। उन्होंने इस दौरान कई खुलासे भी किए..

एक प्रोड्यूसर का फोन आया था

एक प्रोड्यूसर का फोन आया था

बॉलीवुड एक्ट्रेस मानवी गगरू बतायk कि "एक साल पहले उन्हें एक प्रोड्यूसर का फोन आया था, जिसने उन्हें एक वेब सीरीज का ऑफर दिया। वह फोन किसी अनजान नंबर से आया था। पहले उनके पास ऐसे ही अनजान नंबर से फोन आया था। फोन पर मानवी को बताया गया कि वे लोग वेब सीरीज कर रहे हैं और उन्हें कास्ट करना चाहते हैं। उन्होंने बजट बताया तो मानवी को लगा कि यह काफी कम है।

मैंने पूछा बजट की बात पहले क्यों कर रहे हैं

मैंने पूछा बजट की बात पहले क्यों कर रहे हैं

मानसी ने स्क्रिप्ट पूछी और कहा कि बजट की बात पहले क्यों कर रहे हैं बाकी चीजें तय कर लेनी चाहिए। इस पर उन्हें बताया गया कि लोगों से बजट पहले डिसकस कर रहे हैं कि इतना ठीक है या नहीं। उसने फिर बजट के बारे में बताया जिस पर मैंने कहा यह बहुत कम है। जब मानवी ने उससे बजट कम होने का हवाला देकर नहीं किया तो तो उसने बजट का अमाउंट तीन गुना कर दिया।

मैं तीन गुना पैसे दूंगा लेकिन तुम्हें...

मैं तीन गुना पैसे दूंगा लेकिन तुम्हें...

मानवी से कहा गया कि आपको इतना पैसा दिया जा सकता है आगे उसने कहा कि मैं तीन गुना पैसे दूंगा लेकिन तुम्हें कॉम्प्रोमाइज करना होगा। मानवी बताती हैं कि शब्द 'कॉम्प्रोमाइज' उन्होंने 7,8 साल बाद सुना था। पता नहीं अचानक क्या हुआ कि मानवी ने उसे गाली देना शुरू कर दिया। मानवी ने उन्हें पुलिस की धमकी भी दी। मैंने कहा तुम्हारी हिम्मत मुझे फोन करने की कैसे हुई? मैं इस फोन से बहुत चकित थी कि इस तरह की चीजें अभी भी कैसे होती हैं।

फोर मोर शॉट्स प्लीज' में नजर आएगी गगरू

फोर मोर शॉट्स प्लीज' में नजर आएगी गगरू

बता दें मानवी गगरू जल्द ही 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' के सीजन-2 में नजर आएंगी। मानवी गगरू ने साल 2007 में डिजनी चैनल के टेलीविजन शो 'धूम मचाओ धूम' से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह 'टीवीएफ ट्रिपलिंग', 'मेड इन हेवन' और 'फोर मोर शॉट्स' जैसी वेब श्रृंखला में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। वह शुभ मंगल जयादा सावधान और उडेजा चमन जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+