सपना चौधरी से लेकर मानुषी छिल्लर की सुंदरता तक, साल 2017 में छाई रही ये हरियाणवी छोरियां
नई दिल्लीः साल 2017 बीत चुका है। इस साल में कई ऐसी शख्सियत रहीं जिन्होंने खूब सुर्खियां बंटोरी। साल 2017 में हरियाणा की लड़कियां भी सुर्खियों में रही। इन्हीं में से रही हरियाणा की मानुषी छिल्लर और सपना चौधरी। इस साल हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी को न सिर्फ बिग बॉस में चांस मिला, बल्कि बॉलीवुड की दो फिल्में भी उनकी झोली में आ गई। बिग बॉस में आने से पहले भी सपना चौधरी ने खूब सुर्खियां बंटोरी थी।

2017 में मानुषी मिस वर्ल्ड बनीं
वहीं हरियाणा की मानुषी छिल्लर की सुंदरता पूरी दुनिया को भायी। साल 2017 में मानुषी मिस वर्ल्ड बनीं। मानुषी हरियाणा के झज्जर जिले के बाहमनौली की रहने वाली हैं। वो खानपुर कलां के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वुमन से एमबीबबीएस की पढ़ाई कर थी। मानुषी ने तैयारी के लिए पढ़ाई से ब्रेक लिया और मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंच गई।

साल 2017 में सपना भी रही सुर्खियों में
मानुषी छिल्लर के अलावा अगर बात की जाए सपना चौधरी की तो ये साल उनके लिए काफी खास रहा। साल की शुरुआत में सुसाइड अटेम्पट के बाद सुर्खियों में आईं, सपना को बिग बॉस में आने का न्यौता मिला और करीब सात हफ्ते तक बिग बॉस में टिकीं रही। इस साल सपना को दो बॉलीवुड फिल्में भी मिली हैं।

श्वेता ने कर दिया कमाल
फतेहाबाद के आढ़ती की बेटी श्वेता एमटीवी रोडिज राइजिंग की विजेता बनीं। श्वेता ने आईटी की नौकरी छोड़ दी थी, नौकरी छोड़ने के बाद वो फिटनेस मॉडलिंग करने लग गई। अप्रैल 2017 में रोडिज में पहुंची और क्रिकेटर हरभजन सिंह को कंधों पर उठाकर सबको चौंका दिया। हरियाणा की इस छोरी के कमाल से सब हैरान रह गए।

42 साल की हैं नीतू
नीतू खोसला को देखकर आप उनकी उम्र को देखकर धोखा खा सकते हैं। अंबाला की 42 साल की नीतू ने मेहनत की और मिसेज इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता नीतू का वजन काफी बढ़ गया था उन्होंने लगातार तीन महीने मेहनत करके वजन कम किया।

बॉलीवुड में दिखेंगी सपना
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। बिग बॉस 11 से बाहर होने के बाद वो पहली बार शूटिंग करती दिखीं। सपना चौधरी 'नानू की जानू' नाम की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में सपना चौधरी के साथ धमेंद्र के भतीजे अभय देओल भी होंगे। सामने आए फोटो में सपना मस्ती में दिख रही हैं।

सपना ने दिए कई सवालों के जवाब
हरियाणवी डांसर के तौर पर हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में मशहूर सपना ने शो से निकलने के बाद अपने पुराने अंदाज में कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने ना सिर्फ बिग-बॉस में अपने सफर को लेकर सवालों के जवाब दिए बल्कि अपने डांस करियर को लेकर भी अहम बातें कहीं। सपना के मां ने भी उनके डांस को लेकर कई बातें कही हैं।सपना चौधरी ने शो के बाद कहा कि मैं डांसर हूं लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि मैं अच्छी लड़की नहीं हूं। उन्होंने कहा कि कई बार देखा गया है कि लोग मुझे लेकर गलत टिप्पणी करते रहे हैं लेकिन इस शो में हर किसी ने मुझे सम्मान की नजर से देखा है।












Click it and Unblock the Notifications