ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के साइंटिस्ट पिता, गंवा दिए इतने रुपये
नई दिल्ली। डीआरडीओ साइंटिस्ट मित्र बसु छिल्लर ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, उनके साथ ये ठगी एक फर्जी मूवर्स एंड पैकर्स कंपनी ने किया है, जिसने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में 58,000 रुपये उनसे ठग लिए। मित्र बसु छिल्लर, मिस वर्ल्ड 2017 रहीं मानुषी छिल्लर के पिता हैं। मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक, मित्र बसु छिल्लर की शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है, साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है। छिल्लर को इस कंपनी की जानकारी ऑनलाइन मिली थी।

52 वर्षीय मित्र बसु छिल्लर से हुई ठगी
52 वर्षीय मित्र बसु छिल्लर नवल डॉकयार्ड में काम करते हैं। मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक, इसी साल जुलाई में उन्हें बांद्रा से अंधेरी शिफ्ट करना था जब उन्होंने एक पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी की खोज शुरू की। इसी दौरान उन्होंने ऑनलाइन एक पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी मिली, जो विक्रोली की थी। इस कंपनी से जब मित्र बसु छिल्लर ने संपर्क किया तो उन्होंने काम करने का वादा किया। 18 जुलाई को उन्होंने इस कंपनी से संपर्क किया था।

पैकर्स एंड मूवर्स की एक फर्जी ऑनलाइन कंपनी ने लगाया 58 हजार का चूना
साइंटिस्ट मित्र बसु छिल्लर की शिकायत के मुताबिक, जब उन्होंने पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी के एग्जीक्यूटिव से बात की तो उन्होंने उसी दिन उनसे शिफ्टिंग चार्ज के तौर पर नकद रुपये ले लिए लेकिन उसके बाद से वो गायब हो गए। उनसे कई बार संपर्क की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। मुंबई मिरर के मुताबिक, इस मामले में बांद्रा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया, 'कंपनी का एक एग्जीक्यूटिव जिसने अपनी पहचान जावेद बताई थी, उसने मित्र बसु छिल्लर से कहा कि वह उनके घर आकर शिफ्टिंग चार्ज के बारे में बात करेगा।'

मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर के पिता हैं मित्र बसु छिल्लर
पुलिस अधिकारी ने बताया, 'मित्र बसु छिल्लर ने कंपनी के अधिकारी जावेद को अपने घर का पता दे दिया। दो दिन के बाद जावेद के साथ एक और शख्स छिल्लर के घर आया। सामान देखने के बाद उन्होंने 75,000 रुपये का खर्च बताया तो उन्होंने बातचीत के बाद 58,000 में मामला तय हुआ। कंपनी ने बताया उन्हें घर में किसी सीनियर सिटीजन के होने पर डिस्काउंट दे सकती है, बाद में कंपनी से बात फाइनल हो गई।'

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, आरोपियों की तलाश जारी
कंपनी के अधिकारी जावेद ने पेमेंट कैश या ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से मांगी तो मित्र बसु छिल्लर ने कैश पेमेंट कर दिया। छिल्लर ने पहले दो अगस्त को सामान शिफ्ट करने का फैसला लिया फिर किसी वजह से 7 अगस्त को उन्होंने शिफ्टिंग का फैसला लिया। तय समय जब छिल्लर के घर मूवर्स-पैकर्स नहीं आए तो उन्होंने जावेद को फोन किया। इस पर उसने बताया कि कोई कर्मचारी उपलब्ध नहीं है और अगले दिन सामान शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद अगले दिन भी कोई नहीं आया तो मित्र बसु छिल्लर परेशान हो गए। उन्होंने तुरंत जावेद को फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। आखिरकार साइंटिस्ट मित्र बसु छिल्लर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने जावेद का नंबर भी पुलिस को दिया, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस हो सके। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज करके जांच तेज कर दी है।
इसे भी पढ़ें:- मेकअप की जिन तस्वीरों के लिए रानू मंडल को किया गया ट्रोल, वो निकली फर्जी, VIDEO में देखिए असलियत
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications