दक्षिण भारत के राज्यों के साथ कोरोना के हालात पर आज बैठक करेंगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

नई दिल्ली, 28 जनवरी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंसुख मांडविया आज दक्षिण भारत के राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। बैठक में कोरोना वायरस के हालात पर चर्चा होगी। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की रोकधाम को लेकर क्या कदम उठाए गए उसकी समीक्षा भी करेंग। यह बैठक दोपहर 2.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। इस बैठक में तेलंगाना, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, अंडमान निकोबार आइलैंड शामिल हो सकते हैं। साथ ही इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी हिस्सा ले सकत हैं। बता दें मंसुख मांडविया ने इससे पहले मंगलवार को उत्तर भारत के 9 राज्यों के साथ बैठक की थी और राज्यों से समय पर कोरोना टेस्टिंग, टीकाकरण कराने को कहा था।

mansukh

स्वास्थ्य मंत्री मंसुख मांडविया ने सभी राज्यो और केंद्र शासित प्रदेश को कहा है कि वह इस बात को सुनिश्चित करें कि जो लोग घर में आइसोलेट हैं वह केंद्र की ओर से जारी सभी गाइडलाइन का पालन करें। इन लोगों को सभी जरूरी मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराई जाए। साथ ही जिन लोगों के कोरोना की चपेट में आने की अधिक संभावना है उनपर विशेष ध्यान दिया जाए।

स्वास्थ्य मंत्री ने सभी राज्यों को याद दिलाया कि कोरोना के उभरते हॉटस्पॉट पर नजर रखें और जो लोग भर्ती हो रहे हैं उनके ट्रेंड पर नजर रखें। हमे अपने पुराने अनुभव के आधार पर टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, वैक्सिनेट और इसे लागू कराने पर ध्यान देना चाहिए, साथ ही लोगों को कोरोना के अनुकूल व्यवहार करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+