'27 दिसंबर से उज्बेकिस्तान के लगातार संपर्क में हैं', कफ सिरप से बच्चों की मौत के दावे पर बोले मनसुख मंडाविया
मंडाविया ने कहा कि खांसी की दवाई के नमूने चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। ट्वीट कर कहा कि भारतीय बायोटेक कंपनी मैरियन बायोटेक नोएडा, उत्तर प्रदेश द्वारा बनाई गई खांसी की दवाई है।

Doc-1 Max syrup: गाम्बिया के बाद अब उज्बेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारतीय सिरप पीने से बच्चे की मौत होने का दावा किया है। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) 27 दिसंबर से उज्बेकिस्तान के राष्ट्रीय औषधि नियामक के संपर्क में है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि Doc-1 Max syrup दिए जाने के बाद उज्बेकिस्तान में बच्चों की मौत होने का दावा किया जा रहा है। Doc-1 Max syrup को भारत में मैरियन बायोटेक के द्वारा बनाई गई है। यह खांसी की दवाई है।
नोएडा में बनाई गई है दवाई
मंडाविया ने कहा कि खांसी की दवाई के नमूने चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय बायोटेक कंपनी मैरियन बायोटेक नोएडा, उत्तर प्रदेश द्वारा बनाई गई खांसी की दवाई है। इसके संबंध में उज़्बेकिस्तान से रिपोर्ट को लेकर सीडीएससीओ 27 दिसंबर से उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रीय दवा नियामक के नियमित संपर्क में है।
रिपोर्ट मिलने पर होगी कार्रवाई
मंत्री ने कहा कि सूचना मिलने के तुरंत बाद सीडीएससीओ और यूपी ड्रग कंट्रोल की एक-एक टीम ने मैरियन बायोटेक की नोएडा सुविधा का संयुक्त निरीक्षण किया, जहां दवा बनाई जाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र से निरीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
18 बच्चों की मौत का दावा
बता दें कि दक्षिण अफ्रीकी देश गाम्बिया में हाल ही में भारत में निर्मित 4 कफ सिरप से 66 बच्चों की मौत के मामले के बाद अब उज्बेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐसा ही कुछ हैरान करने वाला दावा किया है। उज्बेकिस्तान सरकार ने एक भारतीय दवा कंपनी द्वारा निर्मित दवाओं के सेवन करने के बाद देश में 18 बच्चों की मौत की बात कही है। उज्बेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 21 में से 18 बच्चों की इन बच्चों को तीव्र श्वसन बीमारी के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनकी मौत डॉक-1 मैक्स सिरप (Doc-1 Max syrup) लेने के कारण हुई है।
यह भी पढ़ें- कफ़ सिरप किस उम्र के बच्चों को देना सुरक्षित है?












Click it and Unblock the Notifications