झूठे हैं मनोज तिवारी, वो मंच पर चढ़कर CM और Dy CM पर हमला करने वाले थेः अमानतुल्लाह खान

नई दिल्ली। दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के अवसर पर हुई धक्का-मुक्की की घटना ने उग्र रूप धारण कर लिया है, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को दाऊद का गुर्गा बताया और साथ ही मामले में आप विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात कही है तो वहीं दूसरी ओर अमानतुल्लाह ने कहा कि मनोज तिवारी झूठ बोल रहे हैं, वो मंच पर चढ़कर सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला करने वाले थे इसलिए जो भी हुआ वो मैंने बचाव के नाते किया।

झूठे हैं मनोज तिवारी: अमानतुल्लाह खान

आपको बता दें कि रविवार को राजधानी दिल्ली में पूरे 14 सालों के इंतजार के बाद सिग्नेचर पुल का उद्घाटन हुआ लेकिन ये पल ऐतिहासिक होने की जगह बवालों के घेरे में आ गया क्योंकि पुल निर्माण का क्रेडिट लेने के चक्कर में उद्घाटन समारोह में बिन बुलाए पहुंचे दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और स्थानीय सांसद मनोज तिवारी को AAP विधायक अमानतुल्ला खान ने मंच से धक्का दे दिया।

मनोज तिवारी ने अमानतुल्लाह को दाऊद का गुर्गा कहा

तिवारी को पास खड़े पुलिसवालों ने बचा लिया और वह मंच से गिरते-गिरते बचे। हजारों की भीड़ के सामने जब यह वाकया हुआ, उस वक्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाषण दे रहे थे, इसके बाद मनोज तिवारी और वहां खड़े बीजेपी समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस घटना से जुड़े दो वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें से एक में मनोज तिवारी एक पुलिसकर्मी के ऊपर हाथ उठाते दिख रहे हैं।

बवाल का वीडियो हुआ वायरल

जबकि दूसरे वीडियो में दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी को आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान धक्का देकर गिराने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, गुस्साए मनोज तिवारी ने आप विधायक के खिलाफ FIR दर्ज कराने की बात कही है और साथ ही कहा कि क्या ये आप विधायक दाऊद इब्राहिम का गुर्गा है, जो अपनी मर्जी चलाता है और हजारों लोगों के सामने गुंडागर्दी करता है।

वायरल वीडियो को मनोज तिवारी ने गलत बताया

अपने ऊपर लगे मारपीट के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि वायरल हो रहा वीडियो झूठी बात कह रहा है, मैंने किसी के ऊपर हाथ नहीं उठाया है, बल्कि मैं तो अपना हाथ छुड़ा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+